अंबाला DTO और करनाल MVO की कोर्ट में पेशी: दोनों अफसरों का मेडिकल कराने अस्पताल पहुंची विजिलेंस; कर सकती है कई खुलासे

हरियाणा की करनाल विजिलेंस अंबाला DTO रमित यादव और करनाल MVO इंस्पेक्टर जसमेर सिंह को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को यमुनानगर कोर्ट लेकर पहुंची। यहां विजिलेंस ने दोनों अफसरों को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। विजिलेंस आज शाम तक कई खुलासे कर सकती है।

PWD विभाग का JE लापता: रात को घर फोन कहा था दोस्तों के लिए खाना बनाने को, आज नहर किनारे खड़ी मिली गाड़ी

बता दें कि गत शनिवार को विजिलेंस ने दोनों अफसरों को यमुनानगर कोर्ट में पेश करके 4 दिन का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट से 3 दिन का मंजूर हुआ था।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करती विजिलेंस।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करती विजिलेंस।

यमुनानगर RTO से जुड़ा पूरा मामला
मामला यमुनानगर RTO सुभाष की रिश्वतखोरी से जुड़ा हुआ है। DTO अंबाला रमित यादव और करनाल MVO इंस्पेक्टर जसमेर सिंह पर ओवरलोड व ओवर हाइट वाहन चालकों व मालिकों से मंथली वसूलने के आरोप लगे हैं। बताया गया कि विजिलेंस रैकेट की गहनता से जांच कर रही है। विजिलेंस ने रिमांड के दौरान DTO रमित यादव से लाखों रुपए की नकदी भी बरामद की है।

चंडीगढ़ में 2 चोरों से 11 टू व्हीलर बरामद: सेक्टर 17 और 22 की पार्किंग में खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना

अवैध खनन से भरे वाहनों से वसूली का शक
विजिलेंस के मुताबिक अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला में अवैध खनन से भरे वाहनों को चालकों से मंथली वसूल की जाती थी। आरोप है कि DTO अंबाला एजेंटों के माध्यम से मंथली वसूल करते थे। विजिलेंस DTO और इंस्पेक्टर को रिमांड पर लेकर भ्रष्टाचार के इस धंधे में संलिप्त भ्रष्टाचारियों का सुराग लगाने में जुटी है। विजिलेंस आज शाम तक कई राज का खुलासा कर सकती है।

एशियन गेम्स का गोल्ड मेडलिस्ट है जसमेर सिंह
आरोपी इंस्पेक्टर जसमेर सिंह एयरफोर्स में सेवाएं दे चुका है। जसमेर सिंह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता है। जसमेर सिंह पानीपत के गांव बुढशाम का रहने वाला है। कबड्‌डी खिलाड़ी रहा जसमेर सिंह खेल कोटे से वर्ष 2012 में हरियाणा सरकार में इंस्पेक्टर पद पर बहाल हुआ था।

820वां रैंक लेकर HCS बने थे रमित यादव
अंबाला DTO रमित यादव के पास पंचकूला और यमुनानगर का भी अतिरिक्त चार्ज था। मूलरुप से झज्जर के गांव खातीवास निवासी रमित यादव वर्ष 2018 में गुरुग्राम में TM के पद पर कार्यरत थे। यादव ने ड्यूटी पर रहते हुए UPSC की परीक्षा में 820वां रैंक हासिल किया था।

RTO सुभाष ने किए थे बड़े खुलासे
विजिलेंस ने 15 अक्टूबर को करनाल और यमुनानगर RTO सुभाष चंद्र को पकड़ा था। जिससे विजिलेंस के आगे बड़े खुलासे किए थे। उसने 4 दिन के रिमांड में राज उगला कि मंथली के इस गेम में अंबाला DTO रमित यादव और करनाल MVO इंस्पेक्टर जसमेर सिंह भी शामिल है। इतना ही नहीं, मंथली के धंधे से जुड़े 5-6 एजेंट को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कड़ी जुड़ती गई।

 

खबरें और भी हैं…

.मीनाक्षी अस्पताल गोलीकांड मामला: आरोपी को लिया तीन दिन के रिमांड पर, आरोपी ने ही कवाए थे हथियार उपलब्ध

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *