पानीपत डाइंग कारोबार पर महंगाई की मार: फ्यूल-केमिकल महंगा, 25 हजार करोड़ का व्यवसाय हुआ आधा; 2 दिन बिजनेस बंद

 

 

देशभर में टेक्सटाइल एवं हैंडलूम नगरी के नाम से मशहूर हरियाणा के पानीपत जिले का डाइंग कारोबार बुरे दौर से गुजर रहा है। डाइंग यूनिट को ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि एक्सपोर्ट कम हो गया है। कोयले का रेट 6 से बढ़कर 16 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। केमिकल के रेट 100 से बढ़कर 200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ की भविष्यवाणी करने वाले एल्गोरिदम का उपयोग करने के लिए सैमसंग पर मुकदमा चलाया गया है

डाइंग में इस्तेमाल होने वाले सभी पांचों केमिकलों के दाम दोगुने हो गए हैं। लिक्विड ब्रीच का रेट 2 से बढ़कर 8 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। ऐसे में डाई करना उद्यमियों के लिए तीन गुना महंगा हो रहा है। डायर्स भी अपने रेट 20 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। इससे टेक्सटाइल कारोबार को झटका लग रहा है। डाइंग के रेट बढ़ने से कपड़े के रेट भी बढ़ेंगे।

उद्यमियों ने खर्च कम करने के लिए सप्ताह में दो दिन डाइंग यूनिट बंद करने का निर्णय लिया है। 10 जून के बाद हर शनिवार और रविवार को उद्योग बंद रहेंगे। लेबर की माह में चार दिन की सैलरी काटी जाएगी। 25 हजार करोड़ का डाइंग कारोबार 50 प्रतिशत तक कम हो गया है।

निकाय चुनाव- भाजपा-जजपा गठबंधन में दरार: सिरसा में तीनों क्षेत्रों में दोनों दलों के पार्षद आमने-सामने; BJP अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

धागा लगभग तीन गुना महंगा

रूस-यूक्रेन युद्ध से टेक्सटाइल नगरी को इस वर्ष रूई की बढ़ी कीमतों के कारण करोड़ों का नुकसान हो रहा है। पिछले वर्ष के 120 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर रूई के दाम 330 रुपए तक पहुंच गया है। इससे कॉटन यार्न यानी धागा महंगा हो गया है। इसका सीधा असर कपड़ा उद्योग पर पड़ रहा है। यार्न के दाम बढ़ने से विदेशों से मिलने वाले ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं।

पानीपत के निर्यात में इस वर्ष 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में निर्यात 20 हजार करोड़ तक पहुंच गया था। इस साल यह महज 12 हजार करोड़ पर ही अटक सकता है। यार्न के बढ़े दामों से सीधा 8 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। यूरोपियन देशों के खरीदार माल को पांच-छह माह बाद भेजने के लिए ई-मेल कर रहे हैं। ऐसे में निर्यातक काफी परेशान हैं।

वर्ष 2020 में इटली को पछाड़कर पानीपत रंगीन धागे के उत्पादन में पहले स्थान पर पहुंचा था। रोज 20 लाख किलोग्राम धागे के उत्पादन में भी 20 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष नवंबर में रुई के दाम 120 रुपए किलोग्राम थे, जो छह महीने बाद 330 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है।

हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2022: रात 12.35 मिनट पर शुरू हुई मतगणना; रिकाउिटंग में कार्तिकेय शर्मा और BJP के कृष्ण पंवार जीते

क्या करें हम मजूबर हैं: प्रधान राणा

पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा का कहना है कि केमिकल और कोयले के रेट कई गुना बढ़ गए हैं। लेबर की सैलरी भी बढ़ गई है। लेबर छुट्टियों में अपने घर चली गई है। काम बिल्कुल धीमा हो गया है। डाइंग दोगुनी हो गई है। इसलिए उनको भी अपने रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं। सप्ताह में दो दिन उद्योगों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। लेबर का 4 दिन का वेतन कटेगा।

 

खबरें और भी हैं…

.
प्रधान मंत्री मोदी ने अहमदाबाद में IN-SPACe मुख्यालय का शुभारंभ किया: यह क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *