निकाय चुनाव- भाजपा-जजपा गठबंधन में दरार: सिरसा में तीनों क्षेत्रों में दोनों दलों के पार्षद आमने-सामने; BJP अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

 

 

हरियाणा के सिरसा के डबवाली में नगर परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा और जजपा नेताओं में दरार पड़ गई है।

कोरोना अपडेट: जिले में कोरोना संक्रमण के सात नये रोगी मिले

गठबंधन के चलते डबवाली में नप प्रधान के लिए जजपा ने अपना कैंडीडेट उतारा है। भाजपा के जिला प्रधान शहर के लोगों से भाजपा के पार्षदों को जिताने की अपील कर रहे हैं और इसका प्रभाव प्रधान पद के लिए लड़ रहे जजपा प्रत्याशी पर पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि दोनों एक दूसरे के प्रत्याशियों को हराने में लगे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने तो शहर वासियों के नाम खुला पत्र भी जारी कर दिया है।

उम्मीदवार चुनाव से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज व विवरण रखें अपडेट : उपायुक्त डा. मनोज कुमार

दुष्यंत के गृह क्षेत्र में विवाद

बता दे कि डबवाली हल्के का गांव चौटाला डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पैतृक गांव है और भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला भी इसी गांव से संबंध रखते हैं। वे रिश्ते में डिप्टी सीएम के चाचा लगते हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि अगर जजपा ने उनके उम्मीदवारों के हक में अपने पार्षद उम्मीदवार नहीं बैठाए तो वे किसी भी कीमत पर चेयरमैन पद के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव भाजपा-जजपा मिलकर लड़ रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा 14 और जजपा 4 शहरों में चुनाव लड़ रही है। डबवाली जजपा के खाते में आया है।

पलवल में दुष्कर्म के दो केस: नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक रेप; महिला से पिस्तौल के बल पर किया गंदा काम

भाजपा के खिलाफ उतारे प्रत्याशी

डबवाली में भाजपा व जजपा में नगर परिषद चुनाव को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने जजपा पर गठबंधन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने करीबन 10 वार्डों में पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारा है। इनके सामने जजपा ने भी अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। इन परिस्थितियों में उनके पास पार्टी कैडर को बचाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। ​​​​​​ जजपा द्वारा उम्मीदवार उतारने के बाद पार्टी के स्थानीय नेताओं को इस बारे में संदेश भी भेजा गया कि वे अपने प्रत्याशियों का नामांकन वापस करवाएं और गठबंधन धर्म निभाएं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

निकाय चुनाव- भाजपा-जजपा गठबंधन में दरार: सिरसा में तीनों क्षेत्रों में दोनों दलों के पार्षद आमने-सामने; BJP अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

सिरसा के तीनों नपा क्षेत्रों में मतभेद

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य ने कहा कि गठबंधन धर्म तो दूर उनकी पार्टी द्वारा उतारे गए समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को फोन के माध्यम से नामांकन वापस लेने के लिए धमकाया जा रहे है। वे यह हरकतें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। जजपा न केवल डबवाली बल्कि रानियां व ऐलनाबाद में भी ऐसा ही आचरण कर रही है, जिसको किसी भी सहन नहीं किया जाएगा।

भाजपा नेता उनके साथ, केवल जिलाध्यक्ष रूठे

उधर, जजपा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां का कहना है कि वे हाईकमान से मिले आदेश के तहत गठबंधन धर्म निभा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष को छोड़कर डबवाली में भाजपा के सभी स्थानीय नेता चुनाव अभियान में पूरा जोर-शोर लगाए हुए हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष को भी संदेश भेजा है, लेकिन वे नहीं आए। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा समानान्तर उम्मीदवार के सवाल पर जजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और भाजपा के सभी स्थानीय नेता उनके साथ चल रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
OLED डिस्प्ले और 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Garmin Vivosmart 5 भारत में लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *