जींद में ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 4.64 करोड़: भाजपा MLA कृष्ण मिड्‌ढा ने सीएम मनोहर लाल से पास कराया बजट

 

मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात करते हुए विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा।

हरियाणा के जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास के लिए 4 करोड़ 64 लाख 55 हजार रुपए की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दिलाई। जल्द ही यह राशि पंचायतों के खाते में आ जाएगी और इस राशि से पंचायत विकास करवा सकेंगे। इसके अलावा ब्लॉक समिति व जिला परिषद के जरिए भी होंगे करोड़ों रुपए जारी किए जाएंगे।

हरियाणा के पंच-सरपंचों की CM की दो टूक: पोर्टल से ही होंगे E टेंडर; बोले- पंचायतों की शक्तियां बढ़ाई; सुशासन पर चलने की सलाह

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सरकार गांवों का विकास शहरी तर्ज पर करवा रही है। गांव की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जींद के विकास के लिए सीएम ने बजट पास कर दिया है।

जींद क्षेत्र के इन गांवों को मिली इतनी राशि
रायचंदवाला- 14.18 लाख
अहिरका- 21.56 लाख
अमरहेड़ी- 23.37 लाख
बडौदी- 7.99 लाख
बरसाना- 6.18 लाख
बरसोला- 22.60 लाख​​​​​​​
बोहतवाला- 8.47 लाख

 

इंडोस बनाम आईओएस: सरकार एप्पल और गूगल के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारतीय ओएस पर काम कर रही है – सभी विवरण यहां
दालमवाला- 24.73 लाख
दरियावाला- 11.70 लाख
ढांडाखेड़ी- 9.4 लाख
निर्जन- 17.46 लाख
पिंडारा- 14.87 लाख
रूपगढ़- 19.22 लाख
संगतपुरा- 11.78 लाख​​​​​​​
श्रीरागखेड़ा- 3.13 लाख
तलोडा- 7.66 लाख
हैबतपुर- 14.88 लाख
ईक्कस- 14.48 लाख
ईंटल कलां- 15.56 लाख
ईंटल खुर्द- 8.43 लाख
जाजवान- 16. 95 लाख​​​​​​​
जलालपुर कलां- 15.52 लाख
जलालपुर खुर्द- 12.82 लाख
जीतगढ़- 4.57 लाख
झांझ कलां- 12.69 लाख
झांझ खुर्द- 8.94 लाख​​​​​​​
जुलानी- 17.81 लाख
कैरखेड़ी- 6.6 लाख
कंडेला- 32.99 लाख
खेड़ी तलोडा- 5.2 लाख
खोखरी- 13.35 लाख
खुंगा- 5.37 लाख​​​​​​​

लोहचब- 14.44 लाख मांडोखेड़ी- 2.98 लाख मनोहरपुर- 17.23 लाख

 

खबरें और भी हैं…

.देखें: टोटेनहैम की हार के दौरान रिचर्डसन ने आर्सनल थ्रो में बाधा डालने की कोशिश की, टोमियासु ने रोका

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *