घरों के आगे कचरा डालने पर फुटा लोगों का गुस्सा: देर रात को सड़कों पर उतरे लोग, किया हंगामा, निगम अधिकारी व पुलिस पहुंची मौके पर

 

हांगामा करते लोगों को शांत करते प्रशासनिक अधिकारी।

दिवाली पर शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में सफाई के कारण आम दिनों की तुलना में ज्यादा कचरा निकल रहा है। CM सिटी करनाल में अब हालत इतने बदतर हो चुके है। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। जिन घरों के पास कुडे के ढेर लगे है उनका तो घरों में सांस लेना भी मुश्किल हो चुका है। इसी परेशानी के चलते रविवार देर रात को DC कॉलोनी के लोग सड़कों पर उतर गए और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस व निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने के लिए आज ही इस कचरे को हटाने का आश्वासन दिया।

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना: 14 नवंबर तक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राएं सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना के लिए कर सकेंगी आवेदन

घरों के बाहर सड़क पर लोगा।

पहली बार गंदगी में मनाएगें दीपवाली

रात को सड़कों पर उतरे कॉलोनी निवासियों ने कहा कि उनके जीवन में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस बार उन्हें कचरे के ढेरों में दीपावली मनानी पड़ रही है। दीपावली को लेकर काफी रिश्तेदार घर पर आते है। लेकिन उनके घर के बाहर गंदगी के ढेर लगा दिए गए है। ऐसे में गली में जाना तो दूर घर के अंदर तक बदबू आ रही है। घरों में भी मुंह पर रूमाल ढक कर रहना पड़ रहा है।

शहर भर का कचरा उनकी कॉलोनी में डालने का लगाया आरोप

​​​​​​​रात को सड़कों पर उतरे कॉलोनी निवासी हर प्रति, सुमन व राजेन्द्र ने आरोप लगाया कि पिछले 19 अक्टूबर से निगम के कर्मचारी शहर भर के कचरे को उनके घर के पास बने खाली प्लाट में डाल कर जा रहे है। जिससे अब कचरे की बदबू घरों तक पहुंच रही है। उनके घरों में बच्चे है बडे, कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत है। अगर निगम की इस लापरवाही की वजह से किसी को अगर कुछ होता है तो क्या प्रशासन उसकी ज़िम्मेवारी लेगा। कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी की अगर आज उनके यहां से कचरे का उठान नहीं हुआ तो आज दीपावली के दिन ही वह सड़कों पर बैठने को मजबूर होगें। उन्होंने कहा कि जब सरकार द्वारा करोड़ों रुपए लगाकर डंपिंग यार्ड बनाया गया है तो कचरा वहां पर क्यों नहीं लेकर जाया जा रहा। निगम के अधिकारियों द्वारा जान बुझ कर उनके यहां पर कचरा डालकर परेशान कर रहे है।

यमुनानगर में हड़ताली कर्मियों का मेयर को जवाब: बोले- सभी घरों में दिवाली मना रहे और हम रोजगार बचाने सड़क पर उतरे

रात को कचरे का ले जाती निगम की ट्रैक्टर ट्राली।

रात को कचरे का ले जाती निगम की ट्रैक्टर ट्राली।

19 अक्टूबर से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

​​​​​​​बतादे कि बीती 19 अक्टूबर से प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हुए है। अब कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो उन्होंने 23 अक्टूबर को अपनी हड़ताल को 26 अक्टूबर तक बढ़ाने का ऐलान किया है। मांगे पूरी न होने के विरोध में शनिवार देर रात को CM आवास के बाहर भी सफाई कर्मचारियों ने कचरा डाला था। जिसे शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात को ही कचरे को उठाया था। इसको लेकर भी रात को कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया।

हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामला: पुलिस ने कहा-रिकवरी शिकायतकर्ता के सामने हुई; वह बोला नहीं; तभी सब छूटे

रात को मौके पर पहुंची पुलिस व निगम के अधिकारी।

रात को मौके पर पहुंची पुलिस व निगम के अधिकारी।

सफाई कर्मचारियों की हड़ातल को लेकर मुख्यमंत्री ने जताई नराजगी​​​​​​​​​​​​​​

रविवार को दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि जो समय सफाई कर्मचारियों ने चुना है, वो सही नहीं है। त्योहारों का समय चल रहा है, इसे देखते हुए सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए था।

पार्षद प्रतिनिधि ने भी दिया उठान का आश्वासन

​​​​​​​वहीं रात को मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि नितिन ने कहा कि निगम के DMC द्वारा उन्हें आश्वासन दिया है कि आज दिन में यहां से सारे कचरे को उठा लिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.
चोरी छिपे CM आवास के सामने देर कारवाई सफाई: सफाई कर्मियों को लगी भनक, पुलिस और सफाई कर्मचारी आमने सामने, जमकर बरपा हंगामा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *