घंटों ट्रैफिक जाम से गुस्साए चंडीगढ़ के लोग: बोले- VIP आए तो ‘पब्लिक हॉलीडे’ कर दो; SSP बोलीं- सिर्फ काफिले के वक्त रोकते हैं

 

चंडीगढ़ में VIP विजिट्स लगातार बढ़ रहे हैं और इससे शहरवासी बेहद परेशान हैं। इन विजिट्स के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक देर तक रोक कर रखने से लोग दुखी हो रहे हैं। आज चंडीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विजिट पर भी लोग काफी परेशान हुए। वह कुरूक्षेत्र में एक कार्यक्रम में गई थी और चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में ठहरी हुई थी।

2028 तक, 5G भारत में सभी मोबाइल सब्सक्रिप्शन के आधे से अधिक के लिए जिम्मेदार होगा: एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट

इससे पहले शहर में इसी साल गृह मंत्री अमित शाह की 2 बार और उप-राष्ट्रपति की बीते नवंबर भी विजिट हो चुकी है। उस दौरान भी लोगों को सड़कों पर भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

RWA बोली- VIP मूवमेंट हो तो छुट्‌टी घोषित कर दो
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(RWA), सेक्टर 33 बी के जनरल सेक्रेटरी कुलजिंदर सरां ने कहा कि इस प्रकार शहरवासियों को परेशान न किया जाए। एक आम आदमी पहले से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान है।

उन्होंने कहा कि VIP मूवमेंट चंडीगढ़ में चलानी ही है तो शहर में प्रशासन उस दिन की लोकल हॉलीडे घोषित क्यों नहीं कर दिया जाता। सोशल मीडिया पर भी लोग ऐसी VIP विजिट को लेकर अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि UPA और NDA की सरकार में कोई फर्क नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को ऐसे विजिट से घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है।

हाईकोर्ट वकील कुलजिंदर सरा ने शहर में VVIP विजिट पर ट्रैफिक जाम पर सवाल उठाए।

हाईकोर्ट वकील कुलजिंदर सरा ने शहर में VVIP विजिट पर ट्रैफिक जाम पर सवाल उठाए।

हेलिकॉप्टर में जाए VIP
कुलजिंदर सरां ने कहा कि एक VIP को भी शहर के बारे में सोचना चाहिए। यदि उनके पास हेलिकॉप्टर की सुविधा है तो आएं और जिस जगह प्रोग्राम है, वहां उसके जरिए जाएं। यदि सिस्टम (ट्रैफिक फ्लो) जाम ही करना है तो लोग क्यों सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर पॉल्यूशन पैदा करे। इससे पेट्रोल-डीजल भी बर्बाद हो रहा है।

MBBS स्टूडेंट्स के समर्थन में उतरी BKU: चढूनी की चेतावनी, सरकार तुरंत फैसला कर ले; नहीं तो रोहतक में आंदोलन करेंगे

हाईकोर्ट पहुंचने में पौना घंटा लगा
पेशे से वकील कुलविंदर सरां ने कहा कि आज राष्ट्रपति विजिट के दौरान उन्हें सेक्टर 33 से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचने में उन्हें डेढ़ घंटा लगा गया। उन्होंने कहा कि अगर एक आम आदमी को अपने काम-धंधों में पहुंचने पर ही इतना वक्त लगेगा तो वह काम क्या करेंगे?। वहीं पुलिस भी ऐसी विजिट के दौरान किसी की इमरजेंसी को नहीं समझती और सहयोग नहीं करती।

3 घंटे प्रभावित रहा था ट्रैफिक
इसी महीने बीते 4 नवंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के चंडीगढ़ विजिट के दौरान भी शहर का ट्रैफिक लगभग 3 घंटे तक बुरी तरह प्रभावित रहा था। पुलिस ने मध्य मार्ग पर सेक्टर 8/9/17/18 के लाइट प्वाइंट पर PGI को जाने वाली सड़क पर जंजीर लगा उसे बंद कर दिया था। ट्रैफिक को ISBT 17 वाली रोड पर डायवर्ट किया गया था। लोग भारी जाम में निकले थे। सेक्टर 17 के आसपास के कई प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की आवाजाही रोकी थी।

VIP की सुरक्षा और ट्रैफिक का संतुलन बना कर चलते हैं
SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी का कहना है कि उनकी कोशिश रहती है कि VIP विजिट के दौरान सड़कों पर कम जाम लगे। वहीं उन रुट्स को चुना जाता है जहां लोगों को कम दुविधा हो। उन्होंने कहा कि मध्य मार्ग जैसे रूट्स VIP मूवमेंट के लिए नहीं चुने जाते क्योंकि वहां ज्यादा ट्रैफिक का फ्लो रहता है। वहीं ट्रैफिक भी तभी रोका जाता है जब ‘कारकेड’ आना होता है।

विधायक व पुलिस में टकराव: सन्नी सुसाइड मामले में महम ASP ने MLA बलराज कुंडू पर लगाए दबाव बनाने के आरोप

चंडीगढ़ की SSP(ट्रैफिक) मनीषा चौधरी।

चंडीगढ़ की SSP(ट्रैफिक) मनीषा चौधरी।

उन्होंने कहा कि जब तब VIP मूवमेंट के दौरान गाड़ियों का काफिला रहता है, तभी तक ट्रैफिक को रोका जाता है। हालांकि उसके बाद ट्रैफिक को सामान्य करने में कुछ समय लगता है। उन्होंने कहा कि VIP की सुरक्षा को भी देखना होता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की यही कोशिश रहती है कि सिक्योरिटी भी बनी रहे और लोगों को भी ज्यादा दिक्कत न आए।

 

खबरें और भी हैं…

.
ओशनिक+ ऐप अब ऐप्पल वॉच अल्ट्रा में रोल आउट कर रहा है: सभी विवरण

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *