कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज के खिलाफ किसान उतरे हाईवे पर: रोहतक-सिरसा में पुलिस ने जाम खुलवाए, हिसार के रामायण टोल पर दोनों पक्षों में बहस

हिसार के रामायण टोल प्लाजा पर बैठे किसानों और पुलिस में बहस हो गई।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज से किसान भड़क उठे। इस लाठीचार्ज के कुछ ही घंटे बाद रोहतक, हिसार, सिरसा, सोनीपत, फतेहाबाद और कई दूसरे जिलों में किसानों ने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिए। रोहतक में महम के पास भैणी महाराजपुर गांव में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। हिसार के रामायण टोल और सिरसा के भावदीन टोल पर भी किसानों ने जाम लगाए। सोनीपत के गन्नौर में भी एक घंटे सड़क जाम की गई। उधर किसानों से इकट्‌ठा होने का मैसेज अलग-अलग किसान यूनियनों के ग्रुपों में सर्कुलेट होते ही पुलिस अलर्ट हो गई है।

ओपनएआई के सीईओ ने सार्वजनिक होने पर आश्चर्यजनक रुख का खुलासा किया: यहां बताया गया है कि उन्होंने क्या कहा

दरअसल कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज की खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई। अलग-अलग किसान यूनियनों और जत्थेबंदियों ने पहले मैसेज दिया कि बुधवार सुबह सभी इसके विरोध में एकजुट हों मगर फिर अचानक रात 8:30 बजे ही किसानों से अपने-अपने इलाके से गुजरने वाले हाईवे पर पहुंचने को कहा गया। इस मैसेज के बाद हिसार के उकलाना में सूरेवाला चौक पर किसान जमा हो गए। रामायण टोल पर भी किसानों ने जाम लगा दिया। सिरसा जिले में भावदीन टोल पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया। पुलिस ने काफी समझाइश के बाद रात साढ़े 10 बजे दोनों जगह ट्रैफिक चालू करवा दिया।

कुरुक्षेत्र में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार रात करीब 9 बजे रोहतक में महम के पास भैणी महाराजपुर गांव में नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया।

कुरुक्षेत्र में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार रात करीब 9 बजे रोहतक में महम के पास भैणी महाराजपुर गांव में नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया।

बता दें कि भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में मंगलवार को किसानों ने सूरजमुखी की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन किया। इसी दौरान उन्होंने नई दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर वहां कब्जा जमा लिया। इसकी वजह से पुलिस को नई दिल्ली से अंबाला, चंडीगढ़, शिमला, जालंधर, अमृतसर और जम्मू कश्मीर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को गांवों में डाइवर्ट करना पड़ा। इसी तरह पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल से दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों को भी गांवों से निकाला गया।

गुरुग्राम में कार और 2 बाइक जलकर राख: एक दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे; पिछले 24 घंटे में आगजनी की 4 घटनाएं

दिनभर हाईवे बंद रहने के बाद शाम करीब सवा 7 बजे पुलिस ने हाईकोर्ट के ऑर्डर का हवाला देते हुए सड़क खाली करने के लिए कहा, मगर किसान नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए लगभग आधे घंटे में किसानों को तितर-बितर कर हाईवे खाली करा लिया। पूरी खबर पढ़ें

सिरसा और फतेहाबाद में जाम

किसान यूनियनों के मैसेज के बाद सिरसा के भावदीन टोल को किसानों ने बंद कर दिया। लगभग डेढ़ बाद पुलिस ने इसे वापस खुलवाया। फतेहाबाद के भूना में ढाणी गोपाल चौक में किसान सड़क पर बैठ गए और सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद पुलिस अफसरों की ग्रामीणों से मीटिंग चलती रही।

रोहतक के भैणी महाराजपुर गांव में किसानों की ओर से लगाया गया जाम पुलिस ने काफी मशक्कत करके खुलवा दिया।

कुरुक्षेत्र में अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के सोशल मीडिया अकाउंट से किसानों से हरियाणा की सभी सड़कें जाम करने को कहा गया।

कुरुक्षेत्र में अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के सोशल मीडिया अकाउंट से किसानों से हरियाणा की सभी सड़कें जाम करने को कहा गया।

WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन में शामिल रेसलर साक्षी मलिक ने कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद एक ट्वीट किया। इसमें बिना किसी का नाम लिए लिखा गया- क्या करेंगे जेल और थाने, लोगों के हुजूम बढ़ते जाने।

माइक्रोसॉफ्ट बच्चों की निजता के उल्लंघन के लिए अमेरिकी शुल्कों को निपटाने के लिए 20 मिलियन अमरीकी डालर का भुगतान करेगी

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कुरुक्षेत्र में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए ट्वीट कर हरियाणा की मनोहर सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कुरुक्षेत्र में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए ट्वीट कर हरियाणा की मनोहर सरकार पर निशाना साधा।

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *