हिसार में पूर्व सरपंच के बेटे को गोली मारी: परिजनों ने मौजूदा सरपंच के बेटे पर लगाया आरोप; बाइक पर भागे हमलावर

 

हरियाणा में हिसार के गांव कंवारी में पूर्व सरपंच के बेटे को मौजूदा सरपंच के बेटे ने गोली मार दी। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक पर भाग गए। घायल युवक को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

गुरुग्राम में गवाह को धमकी दी: बोला- केस वापस नहीं लिया तो जान से मार दूंगा; 4 साल पहले हुई थी पिता की हत्या

घायल युवक की पहचान करण के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने गांव के मौजूदा सरपंच संजय दूहन के बेटे पर गोली मारने के आरोप लगाए हैं।

घायल करण को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल करण को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घर के बाहर खड़ा था करण
गांव के पूर्व सरपंच महावीर सिंह का बेटा 27 वर्षीय करण अपने घर के बाहर खड़ा था। परिजनों का आरोप है कि बाइक पर सरपंच संजय दूहन का बेटा पुनीत आया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। पुनीत ने आते ही रिवाल्वर से करण पर 6 फायर किए। इसमें से 3 गोलियां उसके शरीर पर लगी। हमले के बाद आरोपी भाग गए।

यूरोपीय संघ ने एलोन मस्क को अधिक कर्मचारियों को मॉडरेट ट्विटर पर रखने के लिए कहा: रिपोर्ट

वहीं करण को हिसार के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। करण फतेहाबाद में तैनात एक DSP का साला है।

दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश
बताया गया है कि दोनों परिवारों में पुराने टाइम से चुनावी रंजिश चली आ रही है। करीब एक साल पहले भी दोनों परिवारों में गांव में एक शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

 

खबरें और भी हैं…

.
हिसार में JJP विधायक की पिटाई: तलवंडी राणा धरने पर महिलाओं ने विधायक पर बरसाए कोरड़े; सभी विधायकों और सांसद को था निमंत्रण

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *