हिसार में नशेड़ी का हाई वोल्टेज ड्रामा: पेड़ पर चढ़कर गाए भजन-किया डांस; 3 घंटे तक पुलिस रही परेशान, फिर लगाई छलांग

हरियाणा के हिसार में पुरानी सब्जी मंडी के पास अल सुबह एक व्यक्ति पार्क में खड़े करीब 30 फुट ऊंचे बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने देखा कि करीब 50 साल के व्यक्ति पेड़ पर चढ़ कर जोर जोर से भजन गा रहा था। लोगों ने पेड़ के पास जाकर देखा तो व्यक्ति पेड़ के शिखर की टहनी पर खड़ा था, जिसने केवल कुर्ता पहना हुआ था। लोगों को देखकर वह डांस करने लगा।

ट्विटर ब्लू टिक: इस हैक के साथ अपना खोया हुआ ट्विटर ब्लू चेकमार्क अस्थायी रूप से वापस पाएं

पुलिस के जाल पर गिरा, चोटें आई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन व्यक्ति नही उतरा। इस दौरान काफी संख्या में लोग पार्क में जुट गए। पुलिस व निगम की टीम ने मिलकर करीब 3 घंटे तक व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास किया और पुलिस ने व्यक्ति के बचाव के लिए जाल लगाया। इस दौरान पेड़ पर चढ़े व्यक्ति करीब 9-10 फुट नीचे आकर छलांग लगा दी और वह जाल पर गिर गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पेड़ से गिरने से व्यक्ति के पांव में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेड़ पर चढ़ने वालों पर फेंके पत्थर

बताया गया है कि पेड़ पर चढ़ाने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान और नशे का आदी है। यह व्यक्ति पार्क के आसपास ही रहता है। अल सुबह पार्क में पुराने बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान व्यक्ति को उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा उस पर व्यक्ति अपने साथ लेकर गए पत्थर फेंकने लगा।

नवीन जयहिंद ने सीएम का किया नामकरण: बोले : सर्वे के बाद कहा ‘कंस मामा’, भगवान परशुराम जन्मोत्सव में दोगुनी ताकत दिखाने का दावा

पेड़ पर चढ़ किया डांस, गाए भजन

पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को स्थानीय लोग नशेडी बता रहे है। इस दौरान वह टहनी पर खड़े होकर नाचने लगा व जोर जोर से भजन गाने लगा। व्यक्ति ने केवल अपने शरीर पर कुर्ता डाला हुआ था।

 

खबरें और भी हैं…

.
पीजी कालेज में हुआ जॉब फेयर का आयोजन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *