हिसार में नवीन जयहिंद का सीएम पर कटाक्ष: बोले- जज का माथा खराब तो CM के सिर में भी गुमड़ी

हरियाणा के हिसार की ब्राह्मण धर्मशाला में आम आदमी पार्टी हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पहुंचे। उन्होंने 23 अप्रैल को रोहतक के पहरावर गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने चोटिल केन विलियमसन की जगह दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खाट पर चर्चा कर रहे हैं, अगर कोई किसान सवाल करे तो उसे चुप करा देते है। ऐसे में तो खाट को खड़ी कर देना चाहिए। मौजूदा सरकार में युवाओं को जॉब नही मिल रही है। वही परिवार पहचान पत्र में गरीब लोगों की आय बढ़ाकर बीपीएल कार्ड काट दिए है। मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है।

सीएम के सिर में गुमड़ी

मुख्यमंत्री द्वारा जज पर की गई टिप्पणी पर नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर जज का माथा खराब है तो मुख्यमंत्री के सिर में गुमड़ी है। मुख्यमंत्री को चेक करवाना चाहिए। हाईकोर्ट के जज पर टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पर कोई कार्यवाही नही होती, वही अगर आम आदमी द्वारा टिप्पणी की जाती तो उसे जेल में डाल दिया जाता।

दुष्यंत पर लगाए प्रॉपर्टी डीलिंग के आरोप

कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने कई पार्टियों की अदला बदली की है। कुलदीप को आदमपुर नगरपालिका तुड़वाने के लिए धरने पर बैठे लोगों की समस्या भी सुन लेनी चाहिए। वही दुष्यंत चौटाला पर बोलते हुए कहा कि तलवंडी राणा के लोग सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे है।

यमुनानगर में सब्जी विक्रेता से डेढ़ लाख ठगे: सस्ते डॉलर के झांसे में आया; बैग में निकले रद्दी कागज, युवक-युवती सीसीटीवी में कैद

सुनने में आ रहा है उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पब्लिक डीलिंग कम और प्रॉपर्टी डिलिंग ज्यादा कर रहे है, इसलिए लोग परेशान है। लोगों ने पब्लिक डीलिंग के लिए वोट दिए थे लेकिन नेता प्रॉपर्टी डिलिंग में जुटे हुए है। यहां के लोगों ने ऐसे नेता को सबक सिखाना चाहिए।

 

खबरें और भी हैं…

.
IPL 2023: ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी आसानी से नहीं बदले जा सकते: सौरव गांगुली

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *