हांसी में चुनावी सभा में हमला: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समेत 12 को चोटें; बिजली बंद कर छतों से बरसाए ईंट-पत्थर

 

 

नगर परिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार रात को हरियाणा के हांसी में चल रही चुनावी सभा में हंगामा हो गया। सभा में अचानक से बिजली गुल हो गई और अंधेरा होते ही ईंट और पत्थर बरसने लगे। इसमें वार्ड 5 से पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नितेश शर्मा समेत दर्जनभर लोगों को चोटें आई हैं।

हांसी में चुनावी सभा में हमला: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समेत 12 को चोटें; बिजली बंद कर छतों से बरसाए ईंट-पत्थर

दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि दिन के वक्त भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घायलों को हांसी और हिसार के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद से वार्ड में तनाव का माहौल है।

 

स्वागत के लिए बुलाया था

हांसी में भी 19 जून को नगर परिषद के चुनाव के लिए मतदान होना है। चेयरमैन के अलावा यहां वार्डों से पार्षद भी चुने जाने हैं। शुक्रवार को प्रचार का अंतिम दिन था और सभी प्रत्याशी अपने शक्ति प्रदर्शन में लगे हुए थे। हांसी वार्ड-5 से नितेश शर्मा पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। वे हांसी में कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी भी हैं और चुनाव निर्दलीय लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने समर्थन दिया हुआ है। शुक्रवार रात को उनको समाज के लोगों ने स्वागत के लिए बुलाया था।

टोल प्लाजा के ‘गुंडों’ ने डॉक्टर को पीटा: जींद के खटकड़ में पुलिस की मौजूदगी में बरसाए डंडे; देखें गुंडागर्दी का VIDEO

मकान की छत से बरसी ईंट

बताया गया है कि वार्ड में आयोजित सभा में नितेश शर्मा अपने चाचा सुमन शर्मा और अन्य समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वहां स्वागत का कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक से बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही एक मकान की छत से ईंट और पत्थर भी बरसने लगे। हमले में प्रत्याशी नितेश, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुमन शर्मा और एक महिला सहित करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई। इससे सभा में भगदड़ मच गई। नितेश समर्थक किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले। इसके बाद घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हिसार रेफर कर दिया गया।

हमले में ये हुए घायल

पार्षद प्रत्याशी नितेश की सभा में हुए हमले में नितेश शर्मा के साथ उनके चाचा सुमन शर्मा, महिला कृष्णा, शक्ति सिंह, राहुल शर्मा, जितेंद्र, पीयूष, विशाल, आकाश समेत कई व्यक्तियों को चोट आई हैं। महिला के सिर में ईंट लगी है, जिससे उसका सिर फूट गया। अन्य लोग भी लहूलुहान हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

CBI के करोड़ों रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार: करनाल में सहकर्मी के साथ मिलकर 2.35 करोड़ का फ्रॉड किया, घर से पकड़ा ब्रांच मैनेजर

युवक ने शुरू किया झगड़ा

कहा जा रहा है कि सभा में विवाद एक युवक के आने के बाद हुआ था। प्रत्याशी नितेश के चाचा सुमन शर्मा चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मंच पर चढ़ गया। उसने बोलने के लिए माइक मांगा तो वहां उपस्थित लोगों ने उसे रोक दिया। सुमन शर्मा ने कहा कि सभा के बाद आपस में बात करेंगे। लेकिन वह हंगामा करने लगा। इसी दौरान बिजली गुल हो गई और छत से मंच पर ईंट व पत्थर बरसने लगे। इससे भगदड़ मच गई और बचने के लिए लोग इधर उधर छिपने लगे।

अस्पताल में हाल जानने पहुंचे साथी

चुनावी सभा में ईंट और पत्थर लगने से घायल हुए लोगों को हांसी के नागरिक अस्पताल लाया गया तो नितेश के समर्थक भी हाल जानने पहुंचने लगे। जजपा के शहरी अध्यक्ष राहुल मक्कड़, चेयरमैन पद के उम्मीदवार प्रवीण ऐलावादी, वार्ड 8 से नवनिर्वाचित पार्षद कुक्कू सरदार, हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल, रामअवतार तायल व अन्य कई नेताओं ने घायलों का हाल चाल जाना। आरोप लगाए हैं कि भाजपा नेता के इशारे पर हमला हुआ है।

दूसरे पक्ष के युवक को पीटा

बताया गया है कि दोनों पक्षों में झगड़ा शुक्रवार दोपहर से ही चल रहा था। नितेश शर्मा गुट पर आरोप है कि उनके लोगों ने दिन में दूसरे पक्ष के कई लाेगाें से मारपीट की थी। रात को इसी का बदला लिया गया। रात को चुनावी सभा में हंगामे के बीच एक युवक मनीष भी घायल हुआ है। उसने बताया कि सभा में उसके भाई को कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। उसने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उससे मारपीट की गई।

 

खबरें और भी हैं…

.नगर निकाय चुनाव का प्रचार खत्म: अब डोर डू डोर कैंपने कर सकेंगे उम्मीदवार; 19 जून को मतदान

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *