नगर निकाय चुनाव का प्रचार खत्म: अब डोर डू डोर कैंपने कर सकेंगे उम्मीदवार; 19 जून को मतदान

 

 

हरियाणा नगर निकाय चुनावों को लेकर आज शाम 6 बजे प्रचार थम गया है। मतदान में दो दिन शेष है। साथ ही अब उम्मीदवार डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं। 48 नगर परिषद व नगर पालिका में कुल 405 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जबकि 3093 उम्मीदवार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। 19 जून को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

अधिकारी एवं समाजसेवियों की सहायता से गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर करें उचित व्यवस्था : उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार  

प्रदेश में 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका के लिए चुनाव

18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका के लिए चुनाव है। नगर परिषद के लिए कुल 456 वार्ड हैं। इसमें 54 वार्ड एससी, 36 एससी महिलाओं, 123 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, इसके अतिरिक्त 243 वार्ड अनारक्षित हैं। इसी तरह नगर पालिका में कुल 432 वार्ड हैं, इसमें से 53 एससी, 37 एससी महिलाओं, 116 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, शेष बचे 226 वार्ड अनारक्षित हैं।

25 आईएएस और 21 आईपीएस नियुक्त

शांतिपूर्ण चुनाव आयोजित करवाने के लिए आयोग ने आईएएस, आईपीएस और आबकारी और कराधान आयुक्तों को बतौर इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इसमें जरनल इलेक्शन ऑब्जर्वर के तौर पर 25 आईएएस, पुलिस इलेक्शन ऑब्जर्वर के तौर पर 21 आईपीएस और चुनावी खर्च देखने वाले इलेक्शन ऑब्जर्वर के तौर पर 21 आबकारी और कराधान आयुक्तों को नियुक्त किया है।

CBI के करोड़ों रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार: करनाल में सहकर्मी के साथ मिलकर 2.35 करोड़ का फ्रॉड किया, घर से पकड़ा ब्रांच मैनेजर

नगर निकायों में मेयर के लिए 177 महिलाओं ने ठोकी दावेदारी

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में मेयर बनने की महिलाएं भी इच्छुक है। प्रदेश में 46 नगर निकाय चुनावों में चेयरपर्सन के लिए कुल 177 महिलाएं चुनावी मैदान में है। इसमें से प्रदेश में 18 नगर परिषद में से 7 नगर परिषद का मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। 7 में से एक एससी महिला के लिए रिजर्व है। नगर परिषद में 85 महिला उम्मीदवार है। वहीं 28 नगर पालिकाओं में 9 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जिसमें से तीन एससी महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए 92 महिलाएं चुनावी मैदान में है।

कुल 405 उम्मीदवार

प्रदेश में 19 जून को होने वाले 18 नगर परिषदों के चुनाव में कुल 456 वार्ड हैं। इन नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 100 पुरुष तथा 85 महिलाएं उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्टी अनुसार स्थिति भारतीय जनता पार्टी ने 14, आम आदमी पार्टी ने 18, इनेलो ने 15, बीएसपी ने 10, एलएसपी ने 4 और जेजेपी ने 4 उम्मीदवारों को नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उतारा है।

अधिकारी एवं समाजसेवियों की सहायता से गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर करें उचित व्यवस्था : उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार  

नगर परिषद में पार्षद के लिए 716 महिलाएं

धनपत सिंह ने बताया कि नगर परिषद सदस्यों के लिए 1792 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें से 1076 पुरुष तथा 716 महिलाएं हैं। पार्टी अनुसार भाजपा ने 102, आम आदमी पार्टी ने 47, इनेलो ने 16, बीएसपी ने 1 उम्मीदवार को नगर परिषद सदस्य चुनाव में उतारा है।

नगर पालिका में पार्षद के लिए 518 महिलाओं ने ठोकी दावेंदारी

28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्डों में 220 उम्मीदवार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 128 पुरुष तथा 92 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा ने 19, आम आदमी पार्टी ने 26, इनेलो ने 11, बीएसपी ने 7 और जेजेपी ने चार उम्मीदवारों को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उतारा है। नगर पालिका सदस्यों के लिये कुल 1301 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 783 पुरुष और 518 महिलाएं हैं। इसके लिए भाजपा ने 34, आम आदमी पार्टी ने 9, इनेलो ने 7 और बीएसपी ने 1 उम्मीदवार को टिकट दिया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
हांसी में चुनावी सभा में हमला: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समेत 12 को चोटें; बिजली बंद कर छतों से बरसाए ईंट-पत्थर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *