हर घर तिरंगा मुहिम से लोगों में होगा देशभक्ति का संचार : डीसी डॉ• मनोज कुमार

जिला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर लहराएगा तिरंगा
डीसी डॉ• मनोज कुमार की जिला वासियों से अपील, 13-15 अगस्त तक अपने घरों पर फहराएं तिरंगा

एस• के• मित्तल      

जींद,         डीसी डॉ• मनोज कुमार ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा और लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्य का एहसास होगा। जिला में 13 से 15 अगस्त तक सभी दोनों पर शान से तिरंगा लहराएगा। जिला के सभी नागरिक इन दिनों में अपने घरों पर तिरंगा जरूर लहराए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी अमृत के महोत्सव के  विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है।

जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे देश व प्रदेश सहित जिला में हर घर तिरंगा अभियान के आमजन में जोश व उत्साह बढऩेे लगा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा महाअभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय झंडा संहिता के नियमों की कड़ाई से हो पालना 
डीसी ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्र ध्वज संशोधित झंडा संहिता 2021 के अनुसार ही तैयार हों। राष्ट्र ध्वज हमारी अस्मिता व आन-बान-शान का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुरूप ध्वजारोहण के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए और आमजन को नियमों के बारे में विधिवत रूप से जानकारी दी जाए।
सरकार ने किया झंडा संहिता में बदलाव
सरकार ने देश की झंडा संहिता में बदलाव किया है जिसके तहत अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराये जाने की अनुमति रहेगी। साथ ही अब पॉलिएस्टर  और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
सैमसंग भारत में फ्लैगशिप और फोल्डेबल्स के लिए ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का विकल्प लेकर आया है: ऑफर का लाभ कैसे उठाएं
पोर्टल के माध्यम से तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी
डीसी ने कहा कि सरकार ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। आमजन अपने द्वारा फहराए गए तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से  https://harghartiranga.com/    पोर्टल तैयार किया गया है। आमजन यहां भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे की प्रक्रिया
स्टेप 1 :  आधिकारिक वेबसाइट-https://harghartiranga.com/ पर जाएं।
स्टेप 2 :  पिन ए लॉगिन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 :  इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो सेट करने के साथ अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। अपने गूगल अकाउंट के साथ भी इसे जारी रख सकते हैं।
स्टेप 4 :  https://harghartiranga.com/   को लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन दें।
स्टेप 5 :  इसके बाद अपनी लोकेशन पर एक तिरंगे को लगाएं।
सेल्फी अपलोड करने का तरीका
स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट- https://harghartiranga.com/   पर जाएं।
स्टेप 2 : नीचे स्क्रॉल करें और सेल्फी अपलोड करें पर क्लिक करें।
स्टेप 3:  इसके बाद अपना नाम दर्ज करें और फोटो अपलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *