लोगों की सुख-समृद्धि के लिए वीरभवन में किया हवन-यज्ञ

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रधान ने गिनाई सरकार की योजनाएं

एस• के• मित्तल   
सफीदों,          वीरभवन में रविवार सुबह नए वर्ष के मौके पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी एवं जिला प्रधान राजू मोर के अलावा भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हवन-यज्ञ के माध्यम से भाजपा नेताओं ने लोगों की सुख, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कर्मवीर सैनी एवं राजू मोर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया।
दोनों नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश में चारों तरफ विकास हो रहा है। हर वर्ग के लिए भाजपा की नीतियां हैं। सभी को समान रुप से उनके अधिकार दिए जा रहे हैं। कर्मवीर सैनी ने कहा कि भाजपा ने किसानों की भलाई के लिए अनेक कार्य किए हैं। किसानों की फसल का 72 घंटे में भुगतान किया जा रहा है। समय पर भुगतान नहीं होने पर एक प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 19 लाख 42 हजार किसानों को 2594 करोड़ की राशि डाली जा रही है। फसल बीमा योजना के तहत 17 लाख किसानों को 3961 करोड़ रुपये की राशि दी गई। मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की जगह अन्य फसल उगाने जैसे मक्का, कपास, बाजरा, दलहन के प्रोत्साहन के रूप में 700 रुपये प्रति एकड़ दिए जा रहे हैं। 14 प्रकार की सब्जियां, टमाटर, प्याज, आलू, भिंडी, मिर्च, किन्नु, अमरूद, बेर, लिची, आम आदि के प्राकृतिक आपदा पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जा रहे हैं। गन्नौर में 537 एकड़ में सात हजार करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय बागवानी बाजार बनाया जा रहा है।
पिंजौर में 78 एकड़ में 175 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सब्जीमंडी का कार्य किया जा रहा है। सोनीपत में 16 एकड़ भूमि पर मसाला मंडी बनाई जा रही है। गुरुग्राम में आठ एकड़ भूमि पर फूल मंडी बनाई जा रही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, सेलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन, मनोज दीवान, नगरपालिका चेयरमैन संजय बिट्टा, रामकुमार सैनी, पूर्व चेयरमैन सेवाराम सैनी, मंडल अध्यक्ष हरीष शर्मा, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन अखिल गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शर्मा, रवि थनई, मुआना के सरपंच श्याम शर्मा, वीरेंद्र सैनी सरपंच, सरदार जसपाल सिंह छापर सरपंच,
सुरेश सैनी, जिला परिषद सदस्य विकास शर्मा, राजबीर शर्मा ब्लॉक समिति सदस्य, पूर्व सरपंच रणबीर कश्यप, पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच सरदार निशान सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, पूर्व सरपंच विक्रम सैनी, पूर्व सरपंच रोशन गुर्जर, पूर्व सरपंच अशोक सैनी, सरपंच हरिश शर्मा, सरपंच अंग्रेज सिंह, हिंदू धर्म रक्षा सैनी अध्यक्ष रामधन शर्मा, नंबरदार रोशन सैनी, नंबरदार जयनारायण सैनी, मा. गुलाब सिंह, राजबीर आर्य, रामकुमार सैनी प्रधान सैनी सभा, रामनिवास चौहान, मांगेराम रामपुरा, पृथ्वी नंबरदार बेरी खेड़ी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *