रोहतक में दो युवती सहित तीन लापता: कॉलेज गई थी युवती, दूसरी घर से लापता, मायके से ससुराल के लिए निकली महिला

 

हरियाणा के रोहतक में दो युवती व एक महिला लापता हो गई। एक युवती कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। वहीं दूसरी युवती घर से ही गायब हो गई। इधर, रोहतक अपने मायके से झज्जर में स्थित ससुराल जाने के लिए निकली महिला भी लापता हो गई। जिनकी शिकायत पुलिस को दी गई हैं।

हिसार में विदेश भेजकर ठगी: अरमीनिया का वर्क वीजा लगवाने के बजाए टूरिस्ट वीजा लगाया; 5 दिन रखा भूखा, छीन लिए डॉलर

युवती घर से लापता
रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 19 वर्षीय बहन घर पर थी। घर से अचानक बिना बताए कहीं चली गई। जब उसकी बहन नहीं मिली तो अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश आरंभ कर दी।

कॉलेज आई युवती लापता
रोहतक निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की हैं। उसकी लड़की रोहतक के किशोरी कॉलेज में पढ़ती है। सुबह घर से कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं गई। करीब 20 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना पर तलाश शुरू कर दी। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।

रोहतक में सपत्तिकर जमा पर फोकस: ना भरने पर 1 मई से सील होंगी संपत्ति, निशुल्क ठीक करवा पाएंगे संपत्तिकर बिल की त्रुटि

2 बच्चों की मां लापता
झज्जर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रोहतक में हो रखी थी। उनको 2 लड़के भी हैं और उसकी पत्नी करीब 20-25 दिन पहले मायके आई थी। मायके से वापस ससुराल जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन ससुराल में नहीं पहुंची। इसके बाद रिश्तेदारियों में भी पता किया तो कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी और तलाशने की मांग की।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *