यमुनानगर में सरपंच प्रत्याशी के घर फायरिंग केस: बाल छप्पर के 2 युवक काबू; USA में बैठे बाबू के इशारे पर वारदात

हरियाणा के यमुनानगर में बाल छप्पर गांव में सरपंच प्रत्याशी महिला के घर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवक गुरप्रीत और अनिल इसी गांव के हैं। दोनों ने USA में बैठे बाबू के इशारे पर दनादन गोलियां चलाई थी। बाबू पंचायत चुनाव में अपना दबदबा कायम रखना चाहता था।

बेरी खेड़ा में अस्तबली पीर की दरगाह पर लगाया भंडारा पीर बाबा करते हैं हर किसी की मुराद पुरी – प्रेम जागलान

रादौर के डीएसपी रजत गुलिया ने शुक्रवार सायं पत्रकारों को बताया कि 2सप्ताह पहले गांव बाल छप्पर में सरपंच पद का चुनाव लड रहे लाल सिंह के घर फायरिंग की गई थी। इसमें गांव के दो युवकों अनिल व गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है। लाल सिंह की पत्नी अनुराधा ने सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी की पेशकश की थी। नामांकन से एक रात पहले उनके घर पर देर रात फायरिंग करके उनको धमकी दी थी कि चुनाव न लड़े।

डीएसपी रजत गुलिया पत्रकारों को जानकारी देते हुए।

डीएसपी रजत गुलिया पत्रकारों को जानकारी देते हुए।

वारदात के बाद गांव में एक अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई थी। डीएसपी ने बताया कि इस वारदात के पीछे मास्टर माइंड बाबू है, जो कि अब USA में है। उसी ने चुनाव में रंजिश के चलते गांव में फायरिंग करवाई थी, क्योंकि वह चाहता है कि उसका गांव में दबदबा कायम रहे। फायरिंग के माध्यम से गांव में दहशत का माहौल पैदा करना चाहता था।

बढ़ रही समस्या: हड़ताली कर्मी कूड़ा कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठान भी नहीं होने दे रहे, हड़ताल बढ़ने से और बिगड़ेंगे हालात

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों अनिल व गुरप्रीत को गिरफ्तार करके पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनके खिलाफ धारा 307 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी इन दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
महेंद्रगढ़ में गौशाला रोड निर्माण की जांच की मांग: सड़क पर हुए गड्‌ढे से हादसे का अंदेशा; पार्षद पति बोले- विजिलेंस से जांच हो

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *