बढ़ रही समस्या: हड़ताली कर्मी कूड़ा कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठान भी नहीं होने दे रहे, हड़ताल बढ़ने से और बिगड़ेंगे हालात

 

 

  • महाराणा प्रताप पार्क के पास कूड़ा उठाने ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची तो हड़ताली कर्मचारियों ने वापस भेजी

नगर निगम सफाई कर्मियों ने हड़ताल 29 तक बढ़ा दी है। कर्मियों की हड़ताल से पहले ही शहर गंदगी से अट चुका है। अब हालात और बिगड़ने वाले हैं। क्याेंकि हड़ताली कर्मी कूड़ा कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठान भी नहीं होनेे दे रहे। वीरवार को छोटा माॅडल टाउन स्थित महाराणा प्रताप पार्क के बाहर से कूड़ा लिफ्ट करने गए कर्मियों का हड़तालियों ने विरोध कर उन्हें वापस भेज दिया।

विवाद के कारण एक रिटायर सैनिक फसल नहीं काट रहा: खेत में रास्ते का विवाद : रिटायर सैनिक की पौने दो एकड़ में खड़ी धान हो रही बर्बाद

मांगों को मनवाने के लिए नगर निगम गेट के बाहर सफाई कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कर्मियों के साथ निगम वे अधिकारी भी मिले हुए हैं, जिन पर सफाई कराने का जिम्मा है। वीरवार को निगम मेयर ने कुछ कर्मियों को महाराणा प्रताप पार्क के नजदीक पड़े कूड़े को उठवाने के लिए भेजा। निगम से ट्रैक्टर ट्रॉली वहां पहुंची थी। कर्मियों ने कूड़ा उठाना भी शुरू नहीं किया था।

कर्मी लोडर का इंतजार कर रहे थे। इतनी देर में यहां निगम के बाहर से कुछ कर्मी पार्क के बाहर पहुंच गए। यहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा नहीं भरने दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पुलिस की जिप्सी भी पहुंची थी। जिप्सी में सवार दो पुलिसकर्मी कूड़ा नहीं उठवा पाए। यहां लाेडर से पहले निगम के बाहर से कर्मियों के पहुंचना अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। मेयर मदन चाैहान यहां कुछ कर्मियों को भेजा। उनमें से एक से फोन पर बात की।

इस दौरान उसे काॅन्फ्रेंस काॅल पर लेकर निगम के उस अधिकारी से बात कराई, जिस पर सफाई कराने की जिम्मेदारी है। इस अधिकारी से बात होने के कुछ देर बाद ही निगम के बाहर से हड़ताली कर्मी पहुंच गए। जिससे कूड़ा नहीं उठ पाया।

मोटोरोला मोटो रेज़र 2022 को वैश्विक बाजारों में लाया, लेकिन भारत के बारे में क्या?

नाले की सफाई से हटाए 130 कर्मी भी विरोध में
निगम में नालों की सफाई के लिए रखे गए 130 कर्मियों को ठेकेदार ने हटा दिया था। ये कर्मी महाराणा प्रताप पार्क में एकत्रित हुए। पार्क में मेयर के भेजे कर्मियों ने उन्हें ऑफर दिया कि वे सफाई कार्य में साथ दें। उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रखा जाएगा। लेकिन इन कर्मियों ने हड़ताली कर्मियों का समर्थन किया। निगम द्वारा उनको बाहर निकाले जाने को अपने साथ धोखा बताया। कर्मियों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की। इन कर्मियों ने बताया कि ऐसे यकीन नहीं कर सकते। निगम उन्हें कोई लेटर तो दे, जिससे वे कार्य में उनकी मदद कर सकें। जब तक लेटर नहीं मिलता वे कार्य शुरू नहीं कर सकते।

कूड़े के ढेर सड़क तक आ चुके, डस्टबिन भर चुके
इस समय रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के नजदीक, मधु चौक, डीईओ ऑफिस के नजदीक, आजाद नगर रोड, मॉडल टाउन, बस स्टैंड यमुनानगर के नजदीक, दशहरा ग्राउंड के पास हालात बिगड़ने लगे हैं। त्योहार के बाद कूड़ा भी बढ़ा है। पहले जहां 150 से 200 टन कूड़ा था वह अब बढ़कर 300 टन पार हो रहा है। जगाधरी यमुनानगर दोनों की स्थिति लिफ्टिंग के अभाव में बिगड़ रही है। कूड़े के ढेर सड़क तक आ चुके हैं। डस्टबिन भर चुके हैं।

कूड़ा कुछ दिन और नहीं उठा तो स्थिति बिगड़ जाएगी

निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कूड़े के ढेर सब जगह लगने शुरू हो गए हैं। यहां महाराणा पार्क के नजदीक तो सड़क तक कूड़ा बिखरा हुआ है। यहां से कूड़ा कुछ दिन और नहीं उठा तो स्थिति बिगड़ जाएगी। इतना ही नहीं रेलवे रोड पर मधु चौक के नजदीक पुलिस सहायता बूथ के नजदीक कूड़े के ढेर लगे हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.पानीपत सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत: भतीजे के साथ वापस करनाल जा रहा था; सामने से आई बाइक ने मारी टक्कर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *