पत्नी को घोंपा चाकू, बेटे को मारी गोली: पलवल के धतीर गांव में शराब के नशे में हैवान बने व्यक्ति ने खुद भी की खुदकुशी

 

 

हरियाणा के पलवल में पानी के टैंकर बेचने को लेकर परिवार में हुई कलह के बाद एक व्यक्ति ने गांव धतीर में अपनी पत्नी कुसुम को चाकू घोंप दिया। इसके बाद बेटे प्रशांत को भी गोली मार दी मार दी। मां-बेटे तो बच गए, लेकिन इसके बाद व्यक्ति सुनील ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। कुसुम की यह दूसरी शादी थी।

पेटीएम मॉल ने साइबर उल्लंघन के बाद 3.4 मिलियन उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करने के बाद उपयोगकर्ता डेटा ‘सुरक्षित’ कहा

बताया गया है कि पलवल के धतीर गांव की रहने वाली कुसुम की शादी वर्ष 1996 में गांव दतिया निवासी श्याम के साथ हुई थी। पति श्याम की वर्ष 2002 में मौत हो गई। पहले पति से उसे तीन बेटियां थी। इसके बाद कुसुम ने श्याम के बुआ के लड़के सुनील के साथ 2006 में दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद उसे एक बेटा प्रशांत हुआ, जिसकी उम्र 14 साल है। वह अपनी दो बेटियों वर्षा और निशा की शादी कर चुकी है। अभी बेटी काजल व बेटा प्रशांत उसके साथ है।

पति-पत्नी में यहां से शुरू हुई कलह

कुसुम ने बताया कि सुनील कोई काम धंधा नहीं करता था। उन्होंने अपनी जमीन बेचकर उसे पानी के दो टैंकर दिलाए थे। पिछले दिनों सुनील ने दोनों टैंकरों को बिना बताए बेच दिया। इसके बाद से कुसुम और सुनील के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद सुनील अपने गांव लोहिना चला गया। बुधवार रात को साढ़े 11 बजे के करीब वह शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पर कुसुम अपने बेटे प्रशांत व बेटी काजल के साथ बैड पर सो रही थी। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की तो उसने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

पहले पत्नी, फिर बेटी और बेटे पर हमला

इसके बाद उसने चाकू से उसकी कमर पर वार किया। शोर सुनकर बेटी जागी तो उस पर भी वार किए। इसके बाद प्रशांत भी नींद से जाग गया। आरोप हे कि सुनील ने प्रशांत को गोली मार दी, जो कि उसके कंधे में लगी। दूसरी गोली मारने लगा तो उसने सुनील को पकड़ लिया। इसके बाद प्रशांत जान बचाकर भाग लिया। सुनील भी उनके बंधन से छूट कर प्रशांत के पीछे भागा।

सैमसंग भारत में फ्लैगशिप और फोल्डेबल्स के लिए ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का विकल्प लेकर आया है: ऑफर का लाभ कैसे उठाएं

बैड पर मिली सुनील की लाश

रास्ते में दादा लगने वाले देवी सिंह ने सुनील को पकड़ लिया। इसके बाद देवी के हाथ तो उसने दांतों से बुरी तरह से काट लिया। वह बेटा और बेटी को लेकर पड़ोस में चली गई। कुसुम ने बताया कि वह कुछ देर बाद वापस आई तो देखा कि सुनील ने खुद को गोली मार रखी थी। उसका शव घर में बैड पर पड़ा हुआ था। देशी कट्‌टा भी पास में पड़ा था। मामले की सूचना थाना गदपुरी पुलिस को दी गई।

अस्पताल में कराया दाखिल

कुसुम इसके बाद बेटे प्रशांत को लेकर पलवल के निजी अस्पताल में पहुची। वहां पर मां-बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने छानबीन के बाद सुनील के शव को पोसटमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है। जांच अधिकारी SI हरिओम ने बताया कि पुलिस ने धारा 323,307 IPC 25.54.39 A एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है।

 

खबरें और भी हैं…

.सैमसंग भारत में फ्लैगशिप और फोल्डेबल्स के लिए ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का विकल्प लेकर आया है: ऑफर का लाभ कैसे उठाएं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *