नारनौल में सरसों बेचने मंडियों में उमड़े किसान: ट्रैक्टर-ट्रालियों से सड़कें हुई जाम; बढ़ी लोगों की परेशानी, 2 दिन चलेगी सरकारी खरीद

किसानों के मंडियों में आने से अटेली में रोड जाम।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला में सरसों की सरकारी खरीद का कार्य एक बार फिर गुरुवार से शुरू हो गया। नारनौल शहर के अलावा नांगल चौधरी व अटेली की मंडियों में सरसों बेचने वाले किसानों की भीड़ लग गई। इसके चलते नारनौल के अलावा अटेली व नांगल चौधरी में सुबह से जाम की स्थिति बनी हुई है। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर अपनी फसल को बेचने के लिए आ रहे हैं।

उम्रदराज़ एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में उपयोगी बने रहने के लिए खुद को फिर से नया रूप दिया

खराब मौसम के चलते पिछले 10 दिनों से सरसों की सरकारी खरीद का कार्य बंद हो गया था। खरीद कार्य बंद होने के बाद मंडियों में पड़ी हुई सरसों का उठान किया गया। मौसम साफ हो जाने के बाद सरकार ने फिर से सरसों की खरीद का कार्य शुरू किया है। इसके चलते सरकार 2 दिनों तक किसानों की सरसों की फसल खरीदेगी।

नांगल चौधरी में खड़े हुए ट्रैक्टर ट्रॉली

नांगल चौधरी में खड़े हुए ट्रैक्टर ट्रॉली

गुरुवार को सरसों बेचने वाले किसानों का हुजूम मंडियों में उमड़ पड़ा। इसके कारण अटेली मंडी में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। अटेली में सुबह से ही किसान ट्रैक्टरों व अन्य साधनों में अपनी सरसों की फसल लादकर मंडी में पहुंचे। अटेली के अलावा नांगल चौधरी व नारनौल की मंडियों में भी किसानों की काफी भीड़ देखी गई। नांगल चौधरी में भी नारनौल रोड पर किसानों की लंबी लाइन लगी हुई थी।

मेरा काम यही है: एमएस धोनी आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए बल्ले से अपनी भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हैं

रोड पर जाम की स्थिति

जिला महेंद्रगढ़ की विभिन्न मंडियों में किसानों के पहुंचने के कारण सुबह से जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते अटेली में रेवाड़ी, नारनौल, कनीना व बहरोड रोड पूरी तरह जाम रहे। इससे सुबह के समय में नौकरी पेशा के लिए जाने वाली लोगों के अलावा विभिन्न स्कूलों में जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हुई। नांगल चौधरी में भी सुबह से यह स्थिति बनी रही।

 

.गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: नगर निगम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में की कार्रवाई; 2 दुकान, 3 मकान धराशायी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *