गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: नगर निगम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में की कार्रवाई; 2 दुकान, 3 मकान धराशायी

हरियाणा के गुरुग्राम में आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अदालत द्वारा निर्माण पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी कुछ लोग चोरी छिपे निर्माण कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही निर्माण कार्यों पर नगर निगम की टीम ने पीला पंजा चलाते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने तीन अन्य अवैध निर्माणों को सील कर दिया है।

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: नगर निगम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में की कार्रवाई; 2 दुकान, 3 मकान धराशायी

नोबल फार्म में तीन भवन किए सील
सहायक अभियंता संजोग शर्मा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता मोहित राणा की टीम पीला पंजा व पुलिस बल लेकर प्रतिबंधित दायरे में सतगुरु फार्म पहुंची। यहां पर अवैध रूप से 2 दुकानों तथा 3 मकानों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही JCB की मदद से पांचों निर्माणों को धराशायी कर दिया।

इसके बाद टीम ने नोबल फार्म में पहुंचकर 3 भवनों को सील करने की भी कार्रवाई की। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे की लगातार निगरानी
बता दें कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में नगर निगम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का नया निर्माण करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से भी बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि वे प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार का प्लॉट, मकान या दुकान की खरीद-फरोख्त न करें।

 

खबरें और भी हैं…

.
यूपी में न हों प्रतियोगिताएं और कैंप: विनेश फोगाट

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *