जुड़ला मंडी सचिव सस्पेंड: CM फ्लाइंग की छापेमारी के बाद विभाग की कार्रवाई, देर शाम किए सस्पेंड के ऑडर जारी

हरियाणा के जिले करनाल में इस बार का धान सीजन शुरू होने से ही विवादों में चल रहा है एक तरफ जहां मौसम ने किसानों का साथ नहीं दिया वही दूसरी और खरीद प्रक्रिया ने भी अब तक अधिकारियों और किसानों को उलझा कर रखा हुआ है। आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद 1 अक्टूबर से शुरू हुई धान की सरकारी खरीद के पहले दिन से ही गेट पास में गड़बड़ियों की आवाज उठने लगी थी। इन्हीं शिकायतों के चलते जुंड़ला अनाज मंडी में CM फ्लाइंग की टीम ने 65000 क्विंटल धान के रिकॉर्ड का मिलान न होने का मामला उजागर किया।

राष्ट्रीय खेलों में छाए करनाल के खिलाड़ी: बाक्सिंग में सागर ने जीता सिल्वर तो, हरियाणा वालीबॉल की टीम को दिलाया कांस्य पदक

इस मामले में तीन राइस मिलरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, और बुधवार देर शाम को विभाग द्वारा जुंडला अनाज मंडी के सचिव पवन चोपड़ा को सस्पेंड कर उसे मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए। अब सवाल यह उठता है कि जब उपायुक्त अनीश यादव सहित कस्बों के नोडल अधिकारी खरीद और उठान का मंडियों में जायजा लेने गए थे तो इन गड़बड़ियों तक उनको क्यों नहीं पहुंचने दिया गया। जुंडला मंडी में छापामारी के बाद जो मामला उजागर हुआ इससे अब मार्केटिंग मंडी बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है।

राइस मिल में धान के स्टाक को चैक करती CM फ्लाइंग की टीम।

राइस मिल में धान के स्टाक को चैक करती CM फ्लाइंग की टीम।

सभी मंडियों में चल रहा इसी तरह का खेल

BKU के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि हर वर्ष मंडी के अधिकारी, आढ़ती व राइस मिलर आपस में मिली भगत करके इस तरह घोटालों का अंजाम देते है। जिस तरह से CM फ्लाइंग ने जुंडला मंडी में कार्रवाई की है। उसी तरह से हर मंडी में जांच करवाई जाए। सभी राइस मिलरों के स्टॉक को चेक किया जाएग। इस तरह के कई मामले और सामने आएगें। उन्होंने कहा कि इस तरह का खेल सभी मंडियों में चल रहा है। इसकी तरफ सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

हरियाणा CM के OSD दयाल की वापसी: 3 दिन में ही CM विंडों की जिम्मेदारी फिर मिली, ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज

जुंडला के साथ करनाल मंडी का भी था अतिरिक्त चार्ज

बतादे कि एक सप्ताह पहले ही करनाल मंडी के सचिव चंद्र प्रकाश के छुट्‌टी पर जाने के बाद जुंडला मंडी के सचिव पवन चोपड़ा को अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। जिसके बाद जुंडला मंडी से CM फ्लाइंग को लगातार शिकायते मिल रही थी। जिसके चलते मंगलवार को CM फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई की तो तीन राइस मिलों में 65 हजार क्विंटल धान की गडबड़ी सामने आई। पुलिस ने CM फ्लाइंग की शिकायत पर राइस मिलरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

धान के स्टाक को चैक करती CM फ्लाइंग।

धान के स्टाक को चैक करती CM फ्लाइंग।

पहले वापस लिया करनाल मंडी का चार्ज, देर शाम किए सस्पेंड के ऑर्डर जारी

CM फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद सुबह विभाग द्वारा मंडी सचिव पवन कुमार से करनाल मंडी का चार्ज वापस लिया। जिसके बाद बुधवार देर रात को मंडी सचिव पवन कुमार के विभाग की तरफ से सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर उन्हें, रोहतक मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए। वहीं जुंडला अनाज मंडी का चार्ज अब असिस्टेंट सेक्रेटरी को सौंपा गया है। जबकि करनाल मंडी में अभी तक किसी भी सेक्रेटरी को चार्ज नहीं दिया गया है।

कनीना में 2 अवैध टू व्हीलर पार्किंग सील: रेवाड़ी रोड पर नगर पालिका की कार्रवाई, नोटिस के बावजूद नहीं की बंद

धान के स्टाक में गोलमाल पर मामला दर्ज

​​​​​​​मंगलवार देर रात हुई CM फ्लाइंग की कार्रवाई में जुड़ला के कई राइस मिलो में छापेमारी की गई थी। जिसके बाद टीम द्वारा तीन राइस आनंद फूड्स, KN फूड्स व MS फूड्स के मालिकों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इन तीनों राइस मिलो में 65 हजार क्विंटल धान कम पाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच रही है।

वर्जन

CM फ्लाइंग के DSP अजीत सिंह ने बताया कि धान के स्टाक में 65 हजार क्विंटल का गोलमाल सामने आया है। धान मंडी से तो निकला, लेकिन राइस मिलों तक नहीं पहुंचा। इसके लिए CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। इस मामले में तीन राइस मिलर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मामले में अभी जांच चल रही है। अन्य राइम मिलरों व गड़बड़ी में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है

 

खबरें और भी हैं…

.झज्जर में सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल: नगर परिषद कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर, 19-20 अक्टूबर को फिर आंदोलन की चेतावनी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *