गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रामचंद्र सोनी बोले:: खराब लाइफ स्टाइल से लिवर पर खतरा मंडराने लगता हैं, इसलिए खानपान व जीवनशैली को लेकर अलर्ट रहें

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रामचंद्र सोनी

  • 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस पर जागरुकता कार्यकऱ्म आयोजित।

मस्तिष्क के बाद शरीर का दूसरा सबसे जटिल अंग लिवर होता है। अगर इसकी अच्छी तरह से देखभाल न की जाए तो यह बड़ी आसानी से बीमार पड़ जाता है। यह कहना है ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रामचंद्र सोनी का। 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस पर आयोजित जागरुकता कार्यकऱ्म को संबोधित कर रहे थे।

ऐपल साकेत स्टोर ओपनिंग लाइव अपडेट्स: टिम कुक दिल्ली में दूसरे ऐप्पल स्टोर लॉन्च के लिए

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रामचंद्र सोनी ने बताया कि हमारे शरीर के पाचन को सही रखने के लिए लिवर का बहुत बड़ा रोल है। यह डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए, विषाक्त पदार्थों को हटाने और पोषक तत्वों को स्टोर करने के काम में आता है। लिवर हमारे समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

लिवर बीमारी के पऱ्मुख लक्षण:

उन्होंने कहा पेट में दर्द होना इसका प्राइमरी लक्षण होता है। जहां लिवर रहता है, वहीं दर्द होता है। हर समय पेट भरा हुआ रहता है। कुछ खाने को मन नहीं करता। कई बार लिवर वाले हिस्से में सूजन आ जाती है। परेशानी बढ़ने पर जी मिचलाने संबंधी समस्या होने लगती है। कमजोरी और थकावट रहने लगती है। स्टूल में चेजिंग आने लगता है। डार्क स्टूल होने लगता है। लिवर में परेशानी बढ़ने पर ब्लिरूबिन लेवल बढ़ने लगता है। इससे आंख, नाखून सब पीले होने लगते हैं। इनके अलावा भ्रम की स्थिति होना, चोट लगने पर बहुत जल्दी खून निकलना शामिल होता है।

Snap AI तकनीक में गहन कार्य करता है, अपने AI चैटबॉट को सभी के लिए निःशुल्क जारी करता है

इन कारण से होता फैटी लिवर:

जिन लोगों को मोटापे की समस्या रहती है। उन्हें फैटी लिवर का खतरा बहुत अधिक रहता है। टाइप 2 डायबिटिक पेशेंट भी इस रोग के शिकार हो सकते हैं। थाइराइड पेशेंट भी इस बीमारी के हाई रिस्क पर होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर भी यह समस्या हो सकती है। 50 से अधिक उम्र होने पर फैटी लिवर होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है।

इस तरह रखे लिवर का ख्याल:

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रामचंद्र सोनी ने कहा कि फैटी लिवर को तंदुरुस्त रखने के लिए लिवर का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। खराब लाइफ स्टाइल होते ही लिवर पर खतरा मंडराने लगता है। वजन का नियंत्रित होना बेहद जरूरी है। जंकफूड के बजाय मौसमी फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। फिजिकली एक्टिव जरूर रहें। योगा, एक्सरसाइज का सहारा लें। सिगरेट और शराब से बचकर रहें।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *