अंबाला में गोगा माड़ी मेले में खूनी संघर्ष: चले ईंट-पत्थर, गांव बब्याल में युवती के छेड़छाड़ करने पर हुआ विवाद; 200 लोगों पर केस दर्ज

 

 

हरियाणा के अंबाला जिले में गोगा माड़ी मेले में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। विवाद शनिवार देर रात्रि गांव बब्याल में लगे गोगा माड़ी मेले में हुआ।

अंबाला में गोगा माड़ी मेले में खूनी संघर्ष: चले ईंट-पत्थर, गांव बब्याल में युवती के छेड़छाड़ करने पर हुआ विवाद; 200 लोगों पर केस दर्ज

बताया जा रहा है कि सैनिक विहार कॉलोनी (डेहा कॉलोनी) के एक युवक ने मेले के अंतिम दिन में युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।

मौके पर युवक को पकड़ने पर डेहा कॉलोनी के 150 से 200 लोगों ने गोगा माड़ी कमेटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया, जिसमें पुलिस कर्मचारी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

गांव में तनावपूर्ण माहौल, भारी पुलिस बल तैनात

विवाद बढ़ने के बाद गांव बब्याल में तनावपूर्ण माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गोगा माड़ी कमेटी के प्रधान अनिल राणा ने बताया कि शनिवार रात्रि मेले के आखरी दिन डेहा कॉलोनी के युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने युवक को तुरंत काबू कर लिया था और पुलिस को सूचना दी थी। इसी बीच डेहा कॉलोनी वासियों की भीड़ आई और ईंट, रॉड, गुलेल, कुल्हाड़ी, लाठी व डंडो से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने फायरिंग भी की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

गांव बब्याल में बिखरे पड़े ईंट पत्थर।

गांव बब्याल में बिखरे पड़े ईंट पत्थर।

पादरी पर भीड़ को उकसाने का आरोप

अनिल राणा ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाला पादरी भीड़ का नेतृत्व कर रहा था। वह भीड़ को जान से मारने की लिए उकसा रहा था। बताया कि भीड़ ने शिवम राणा, सोमपाल, अमन गोयल, तेजपाल, रोहित राणा, विकास, विशाल को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला बोल दिया।

‘सड़कों पर खून होगा,’ Google ने कर्मचारियों को छंटनी के बारे में चेतावनी दी

हमले में घायल हुए गोगा माड़ी कमेटी के सदस्य।

हमले में घायल हुए गोगा माड़ी कमेटी के सदस्य।

150 से 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी मान सिंह, हरनेक सिंह, सुखदेव सिंह, नेक सिंह, जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह,क्रांति, पादरी, रामबीर, जुगनु, वरिंदी समेत 150 से 200 लोगों के खिलाफ धारा 148,149,332,353,323,186,506 व 307 के तहत केस दर्ज किया है।

 

खबरें और भी हैं…

.स्नैचिंग-चोरी का आरोपी गिरफ्तार: हिमाचल के कुल्लू में मोबाइल छीनकर ट्रांसफर की थी रकम; साइबर सेल ने अंबाला से पकड़ा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *