हिसार में ‘अग्निवीर’ की भर्ती शुरू: पहले दिन 1453 कैंडिडेट्स ने भाग लिया, 4 जिलों के 23 हजार युवाओं ने करवाया है रजिस्ट्रेशन

 

हरियाणा के हिसार आर्मी कैंट में आज से अग्निनपथ के तहत अग्निनवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती के लिए 23 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। भर्ती सुबह 5 बजे शुरू हुई। इससे पहले भर्ती के लिए रात को इच्छुक उम्मीदवार कैंट पहुंचने शुरू हो गए थे। इस भर्ती में जींद, सिरसा, हिसार और फतेहाबाद के युवाओं ने भाग लिया। सेना ने युवाओं के लिए करीब 1 बजे गेट खोला, तब उन्हें अंदर प्रवेश करवाया। इसके बाद तमाम कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह 5 बजे भर्ती प्रकिया शुरू हुई।

यमुनानगर में युवक को जानवरों की तरह पीटा: दोस्तों से लिए 7 हजार रुपए नहीं लौटा पाया था; वीडियो हुआ वायरल

 

अंबाला हेडक्वार्टर रिक्रूटमेंट जोन के मेजर जनरल रंजन महाजन और जीओसी 33 आर्मड डिवीजन के मेजर जनरल आशीष शाह ने संयुक्त रुप से ओपनिंग रैली को हरी झंडी दी। पहले दिन करीब 1453 उम्मीदवारों ने भर्ती प्रकिया में भाग लिया। भर्ती 29 अगस्त तक चलेगी। भर्ती प्रकिया की पूरी निगरानी के लिए 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अग्निनवीरों की भर्ती 4 साल के लिए होगी और इसमें से 25 प्रतिशत अग्निनवीरों को रेगुलर किया जाएगा। 75 प्रतिशत अग्निनवीरों को रिटायरमेंट के समय 12 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा।

मैदान में दौड़ते युवा।

फिजिकल टेस्ट की प्रकिया

सबसे पहले युवाओं को 1600 मीटर दौड़ करवाई गई। इसके बाद युवाओं ने बीम, जिक जैक पर बैलेंस और फिर 9 फुट का गड्‌ढा पार किया। यह सब प्रकिया पूरी होने के बाद युवाओं का मेडिकल टेस्ट किया गया। इसके बाद 16 अक्टूबर को कैंट में युवाओं की लिखित परीक्षा होगी।

आज शाम 5 बजे लगेगी पहली मेरिट लिस्ट: 13 से 16 अगस्त तक फीस जमा करवा पाएंगे विद्यार्थी,  19 को आएगी दूसरी सूची

भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी

भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर अपना नवीनतम स्वप्रमाणित पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं। रैली स्थल पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट, मूल प्रमाण पत्र जैसे मूल मार्कशीट, स्कूल, कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र, जन्म निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट आकार की 15 प्रतियां अपने साथ लेकर आएं। इसके अलावा एनसीसी सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, आईटीआई डिप्लोमा प्रमाण पत्र भी है तो वे साथ ले लाएं। अग्निनवीर भर्ती के लिए आने वाले युवा मोबाइल, घड़ी और दवाई लेकर न जाएं।

 

खबरें और भी हैं…

.अंबाला में कमेटी के नाम पर 44.20 लाख ठगे: न रकम लौटाई और न प्लाट बेचा, अब जान से मारने की मिल रही धमकियां

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *