हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समर्पण पोर्टल से जुड़े लोगों को किये तिरंगा ध्वज वितरण

एस• के • मित्तल 
जींद,      हर घर तिरंगा अभियान को लेकर समर्पण पोर्टल से जुडे सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन डीआरडीए स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता ने की। जिला के लोगों को हर-घर तिरंगा उपलब्ध करवाने के लिए समर्पण पोर्टल से जुडे लोगों को एडीसी साहिल गुप्ता द्वारा दो हजार तिरंगा ध्वज उपलब्ध करवाए।
अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता ने पोर्टल से जुडे लोगों को कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा पंहुचाएं और इस महोत्सव बारे लोगों को जागरूक करें। अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि इसके अलावा आम नागरिक तिरंगे झण्डे को जिला प्रशासन द्वारा स्थापित करवाए गए स्टालों, उचित मुल्य की सहकारी दुकानों के माध्यम से निर्धारित दर पर 20 व 25 रुपए में खरीद सकते है और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर आजादी के अमृत महोत्सव की  75वीं वर्षगाठ में  जिन वीर शहीदों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया था, उनके सम्मान में अपनी श्रद्वाजंलि प्रकट कर सकते है।
एडीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे देश की शान तिरंगा झण्डे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर लगाते समय सावधानी अवश्य बरतें।  तिरंगे झण्डे को उसके नियमों के अनुसार ही लगाएं। अगर किसी कारणवश तिरंगा फट या कट, डेमेज हो जाता है तो तिरंगे का उचित सम्मान के साथ इसका निष्पादन करें। इस अवसर पर समर्पण पोर्टल के जिला कोर्डिनेटर सुरेश कुमार, राजबीर रोहिल्ला भाजपा के स्टेट सोशल मीडिया कोर्डिनेटर,संजय कुमार के अलावा सभी खंडों के जोनल कोर्डिनेटर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *