हरियाणा CM का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरफ्तार: UP पुलिस ने स्टेट कोऑर्डिनेटर समेत 5 पकड़े, बोले- पता नहीं था, मनोहर लाल मुख्यमंत्री हैं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के उत्तर प्रदेश से फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के मामले का यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड जन्म और मृत्यु आंकड़ा अनुभाग का स्टेट कोऑर्डिनेटर निकला। पैसे कमाने के लिए उन्होंने यह फर्जी सर्टिफिकेट बनाया था। UP पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सुनील छेत्री ने केरल ब्लास्टर्स के वॉक ऑफ पर प्रतिक्रिया दी: ‘अपने 22 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं देखा’

सोनभद्र के ASP त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 2 फरवरी 2023 को मनोहर लाल पुत्र हरबंश लाल के नाम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट पंजीकरण संख्या डी/2023.60339-000021 जारी हुआ था। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के जन्म-मृत्यु डेटा असिस्टेंट मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने पन्नूगंज थाने में केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू की।

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद प्रशांत मौर्य, मोनू शर्मा उर्फ शिवानंद शर्मा, अंसार अहमद, मोहम्मद कैफ अंसारी और जन्म-मृत्यु आंकड़ा विभाग में ठेका कर्मचारी यशवंत को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4 लैपटॉप और 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कॉन्ट्रैक्ट पर रखा स्टेट कोऑर्डिनेटर यशवंत जन्म और मृत्य प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सीआरएस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड देता था। उसने इन आरोपियों को भी पासवर्ड दिया, जिसके बाद इनके मोबाइल नंबर को उस आईडी पर पंजीकृत कर दिया गया। जिससे आरोपियों को लॉगइन करते समय ओटीपी भी मिल गया। इसकी सहायता से वह जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम करते हैं। प्रत्येक प्रमाण पत्र पर धनराशि मिलती है।

फतेहाबाद में हत्या के बाद खेत में छिपा भाई: एक सप्ताह तक गन्ना चूस कर रहा जीवित; 4 को किया गिरफ्तार

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट की कॉपी…

आरोपी बोले- मनोहर लाल के CM होने का पता नहीं था
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्टेट कोऑर्डिनेटर के दिए पासवर्ड से लॉगइन करने के बाद हम जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम करते हैं। प्रत्येक प्रमाण पत्र के लिए धनराशि मिलती है। 2 फरवरी को मनोहर लाल पुत्र हरबंश लाल निवासी 719 न्यू प्रेमनगर पोस्ट प्रेमनगर करनाल हरियाणा पिन- 132001 का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए हमें वॉट्सऐप पर विवरण भेजा गया था।

फतेहाबाद में हत्या के बाद खेत में छिपा भाई: एक सप्ताह तक गन्ना चूस कर रहा जीवित; 4 को किया गिरफ्तार

जिसे हमने बनाकर वॉट्सऐप पर आगे भेज दिया। हम लोगों को जानकारी नही थी कि यह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र हमने हरियाणा के मुख्यमंत्री का बनाया है। जब इसका खुलासा हुआ तो हमने इसे उसी वक्त रद्द कर दिया।

यहां पढ़ें पूरा मामला…

CM मनोहर का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल:पता भी मुख्यमंत्री निवास का; UP से लेकर हरियाणा तक खलबली

हरियाणा के CM मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। इसमें पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह डेथ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुआ है। इसका पता चलते ही उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक खलबली मच गई

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *