जगाधरी में महिला का बैग काट सोने के कड़े चुराए: खेड़ा बाजार में संदिग्ध महिलाएं CCTV में हुई कैद; पुलिस छानबीन में लगी

वारदात के बाद बाजार में जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस टीम।

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी के खेड़ा बाजार मंदिर के समीप शुक्रवार शाम को एक महिला का बैग काट कर सोने के कड़े चुरा लिए गए। पुलिस सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुटी है। महिला ने जनरल स्टोर से कुछ सामान खरीदा था, उसकी दौरान उसे शिकार बनाया गया।

सुनील छेत्री ने केरल ब्लास्टर्स के वॉक ऑफ पर प्रतिक्रिया दी: ‘अपने 22 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं देखा’

सीसीटीवी में दिखाई दी संदिग्ध महिलाएं।

बताया गया है कि गांव रुला खेड़ी निवासी बबीता खेड़ा बाजार में शुक्रवार को खरीदारी के लिए आयी थी। महिलाओं ने उसका बैग काटकर सोने के दो कड़े चोरी कर लिए। वह आर्यन जनरल स्टोर पर आई थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें कुछ संदिग्ध महिलाएं उसके पीछे लगी दिखाई दे रही हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

जगाधरी सिटी थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि आज शाम के समय उन्हें महिला की गहने चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। चोरी करने वाली महिलाओं की फोटो सामने आए हैं। बाजार के सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। महिला बबीता सुनार के पास अपने सोने के कड़े ठीक करवाने के लिए आई थी। उसके बाद उसने एक जरनल स्टोर से कुछ सामान खरीदा। तभी कुछ महिलाओं ने उसके पर्स को काटकर उसके सोने के कड़े चुरा लिए।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *