समालखा बार एसोसिएशन बनी उदाहरण: सह-सचिव और कैशियर पद पर सर्वसम्मित से 4 प्रत्याशी निर्वाचित; 6-6 माह का मिलेगा कार्यकाल

हरियाणा की पानीपत जिले की समालखा कस्बे की बार एसोसिएशन उदाहरण के तौर पर जानी जाएगी। यहां सर्वसम्मति से साल 2022 का चुनाव हुआ है। प्रधान, उप-प्रधान और सचिव पद पर पहले ही सर्वसम्मति से प्रत्याशी चुन लिए गए थे। शुक्रवार को यहां सह-सचिव और कैशियर पद पर चुनाव होना था।

चुनाव का इंतजार खत्म हुआ: जिला बार एसाेसिएशन का सालाना चुनाव आज वाेटर्स की संख्या 1748 से बढ़कर 1807 हुई

RO मांगेराम रावल ने बताया कि इन पदों पर भी सर्व सम्मति से 6-6 माह का चार्ज देने के लिए सहमति बनी। दोनों पदों पर 4 प्रत्याशियों के लिए सर्व सम्मति बनी है। सह सचिव पद पर पहले सुमित राठी को 6 माह का चार्ज दिया गया। कैशियर पद अरविंद कुमारी को दिया गया। 6 महीने बाद सह सचिव का पद संजय त्यागी को दिया जाएगा और कैशियर का पद अनिल कौशिक को दिया जाएगा।

चुनाव के बीच चला 20 मिनट का मंथन
जानकारी के मुताबिक, समालखा बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ। 9:30 बजे तक कुल 5 वोट डली थी। इसके बाद वकीलों में आपसी सहमति के बाद कैशियर और सह सचिव पद पर सर्वसम्मति से बनाने को लेकर करीब 20 मिनट तक मंथन किया गया।

इस मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले बार एसोसिएशन प्रधान, उप प्रधान और सचिव पद पर सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। बार एसोसिएशन समालखा के प्रधान पद पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, उप प्रधान के पद पर विकास भारद्वाज और सचिव पद पर मुकेश कहराना को सर्वसम्मति से चुना गया था।

 

खबरें और भी हैं…

.

OpenAI भविष्यवाणी करता है कि ChatGPT 2024 तक राजस्व में $ 1 बिलियन उत्पन्न करेगा
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *