समालखा नगर पालिका चुनाव मतगणना LIVE: वार्ड 9 से मनीषा देवी, वार्ड 6 से नरेश कौशिक जीतें; चेयरमैन पद पर कुच्छल आगे

 

 

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के नगर पालिका चुनाव की मतगणना में वार्ड 9 का परिणाम आ गया है। वार्ड 9 से मनीषा देवी जीत गई है।

‘500 आंतरिक सर्वर त्रुटि’ क्या है और इस सप्ताह की शुरुआत में इतनी सारी वेबसाइटें इसे क्यों दिखा रही थीं?

दूसरे नंबर पर सुनील कुमारी रही है। मनीषा को 388 वोट मिले हैं। जबकि सुनील कुमारी को 337 वोट मिले हैं। यानि 51 वोटों से मनीषा ने जीत हासिल की है। इस वार्ड के लिए बूथ पर कुल 912 वोट डली थी। वार्ड 6 का भी परिणाम घोषित हो चुका है। जिसमें नरेश कौशिक जीते हैं। उन्हें 637 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पूनम को 289 वोटों से हराया है। पूनम को 348 वोट मिली हैं।

फेसबुक पर नया मोबाइल देने का दिया लालच: अंबाला में युवक के साथ साढ़े 51 हजार की धोखाधड़ी; केस दर्ज

चेयरमैन पद की दौड़

पहले राउंड की गिनती में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के अशोक कुच्छल 138 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें पहले राउंड में 249 वोट मिले है। जबकि दूसरे नंबर पर जेजेपी प्रत्याशी अशोक गुप्ता है। जिन्हें 138 वोट मिली है।

14 टेबल पर चल रही काउंटिंग

नगर पालिका चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरु हो गई है। इससके लिए पोलिंग पार्टियां छह बजे से ही समालखा के भापरा रोड स्थित मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंची। समालखा नपा क्षेत्र के 64 प्रत्याशियों की किस्मत का ईवीएम में बंद पिटारा खोला गया है। सबसे पहले वार्ड 9 का परिणाम आया है।

पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर समेत चेयरमैन पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोकी है। मगर मतदान के दिन दोपहर 12 बजे तक खुद की हार मान चुके छौक्कर बीच मैदान से वापिस चले गए थे। उन्होंने अपना समर्थन आजाद उम्मीदवार संजय बेनीवाल को दिया है। गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई है। पहले वार्ड एक से 14 तक और फिर दूसरे राउंड में 15, 16 व 17 वार्ड की काउंटिंग होगी।

मतगणना से पूर्व प्रधान पद उम्मीदवार समर्थक की गाड़ी के टूटे शीशे… राकेश जैन ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर किस पर लगाया आरोप… देखिए लाइव रिपोर्ट…

मतगणना केंद्र पर लगाई गई अलग-अलग टेबल।

मतगणना केंद्र पर लगाई गई अलग-अलग टेबल।

एक टेबल पर एक वार्ड के बूथों की गिनती होगी। 17 वार्डों के लिए 34 बूथ पर वोटिंग हुई थी। वार्ड 9 में एक ही बूथ था। जिसका नंबर बूथ नंबर 18 था। इसलिए सबसे पहले इसी वार्ड का परिणाम आया है। 31141 वोटरों में से 21588 ने मतदान किया था। वहीं, लाउडस्पीकर से हर बूथ की गिनती की जानकारी दी जा रही है। इसकी व्यवस्था की है।

 

खबरें और भी हैं…

.कुरुक्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत: खेत में चारा लेने गया था किसान रविंद्र; गांव मिर्जापुर की घटना

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *