विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जा रहा है लाभ : उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार

एस• के• मित्तल   
जींद,      उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लड़कों व अविवाहित श्रमिकों की स्वयं की शादी पर शगुन के तौर पर वित्तीय सहायता, अंशदाता श्रमिकों के लड़के व लड़कियों के लिए पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रखने पर स्कूल की वर्दी, किताबें व कापियां आदि खरीदने हेतु योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार ने बताया कि अंशदाता श्रमिकों को बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना, खेलों व सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रति प्रतिभा को विकसित करने बारे वित्तीय सहायता, अंशदाता श्रमिकों द्वारा नई साईकिल खरीदने व चश्मों के लिए वित्तीय सहायता। अंशदाता श्रमिकों की लड़कियों तथा संबंधित संस्था में स्वयं कार्यरत महिला की शादी के उत्सव पर कन्यादान के रूप में आर्थिक सहायता योजना।  महिला श्रमिकों तथा पुरूष श्रमिकों की पत्नियों को प्रसूति पर वित्तीय सहायता, अंशदाता श्रमिकों की सेवा के दौरान दुर्घटना या अन्य कारण से दिव्यांग होने पर वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि अंशदाता श्रमिकों तथा उनके आश्रितों को डैन्टल केयर, जबड़ा लगवाने, किसी भी दुर्घटना में अपंग हुए श्रमिकों व उनके आश्रितों को कृत्रिम अंगों तथा  अंशदाता बधिर श्रमिकों व उनके बधिर आश्रितों को श्रवण मशीन हेतू वित्तीय सहायता दी जा रही है।
 अंशदाता महिला श्रमिकों को नई सिलाई मशीन खरीदने , दिव्यांग श्रमिकों तथा उनके आश्रितों को तिपहिया साइकिल के लिए वित्तीय सहायता देने का प्रावधान बोर्ड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि अंशदाता श्रमिकों को  एलटीसी की सुविधा उपलब्ध करवाने बारे सहायता,अंशदाता श्रमिकों के दिव्यांग बच्चों को वित्तीय सहायता,अंशदाता मृतक कर्मचारी की विधवाओं/ आश्रितों को वित्तीय सहायता, अंशदाता श्रमिक की कार्य स्थल से बाहर किसी भी कारण से मृत्यु पर दाह संस्कार व अन्य कार्यक्रम हेतु वित्तीय सहायता सहायता प्रदान करने सहित मुख्यमंत्री कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को अपना पंजीकरण कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *