राहुल गांधी ने पूछा- सब प्राइवेट हो रहा, फायदा किसको?: किसान बोले- अमीरों को

दिल्ली पहुंची महिलाएं प्रियंका के गले लगीं, सोनिया संग नाची

 

हरियाणा में सोनीपत के गांव मदीना के खेत में किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाते और बातचीत करते राहुल गांधी।

राहुल गांधी के हरियाणा के सोनीपत में किसानों से बातचीत का वीडियो सामने आया है। राहुल 7 जुलाई को शिमला जाते हुए सोनीपत के गांव मदीना में रुके थे। इस वीडियो में राहुल गांधी सोनीपत के 2 किसानों तसबीर कुमार और संजय से बातचीत कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान किसानों से पूछा कि देश में सब कुछ प्राइवेट हो रहा है, इसका फायदा किसको हो रहा है। किसानों ने इसका जवाब देते हुए कहा कि देश के कुछ बड़े-अमीर लोगों को ही इसका फायदा हो रहा है।

28% जीएसटी वापस लें, गेमिंग कौशल को जुए से अलग करें: 127 गेमिंग लीडर्स ने सरकार से कहा – News18

इसके बाद दिल्ली में राहुल गांधी के निमंत्रण पर पहुंची सोनीपत की महिलाओं से प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात की। उनके साथ सोनिया गांधी ने हरियाणवी गाने पर डांस भी किया।

दिल्ली में प्रियंका गांधी के गले लगती और सोनिया गांधी के साथ नाचती हरियाणा की मजदूूर महिलाएं। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद घर खाली हो गया था, जिस वजह से इनके लिए प्रियंका के घर लंच रखा गया।

दिल्ली में प्रियंका गांधी के गले लगती और सोनिया गांधी के साथ नाचती हरियाणा की मजदूूर महिलाएं। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद घर खाली हो गया था, जिस वजह से इनके लिए प्रियंका के घर लंच रखा गया।

पढ़िए राहुल-किसानों की बातचीत के अंश…

राहुल: ये आपका है ट्रैक्टर, लोन लेकर खरीदा होगा, आप चलोगे हमारे साथ?

किसान: हां चलो।

राहुल : ये टूटता नहीं है। खराब नहीं होता और इसके औजार भी खराब नहीं होते, कितने साल चलते हैं?

किसान: 15 से 20 साल चल जाते हैं।

राहुल: आपने यह जमीन ठेके पर ले रखी होगी और आप क्या करते हो?

किसान: हां। मैं मजदूरी करता हूं, मुझे फसल का चौथा हिस्सा मिलता है।

राहुल: आपको कितना पैसा मिलता है एक एकड़ फसल का?

किसान: एक एकड़ फसल से हमे 20 हजार रुपए मिल जाते हैं।

राहुल: खेत में साल में कितनी फसल होती हैं?

किसान: 2 साल में।

राहुल: 5 एकड़ जमीन को तैयार करने में कितना समय लग जाता है?

किसान: एक दिन का समय लग जाता है।

राहुल: फसल को लगाने के लिए खेत को तैयार करने में कितना पैसा लग जाता है?

किसान: ट्रैक्टर में 10 हजार रुपए का डीजल लगता है, 10 लेबर की जरूरत होती है। इसमें भी 35 सौ रुपया लगा जाता है।

राहुल: आपको क्या लगता है, जो ये सब प्राइवेट हो रहा है, फायदा किसको जा रहा है?

किसान: इसका फायदा देश के बड़े बड़े लोगों को जा रहा है।

राहुल: मान लिया आपने इसमें 5 साल काम किया, तो फायदा कितने साल रहता है और नुकसान कितने साल रहता है?

किसान: 2 साल नुकसान ही होता है, 3 साल फसल फायदा देती है।

राहुल: खेती करना 10 साल पहले आसान था कि अब ?

किसान: पहले किसानों को खेती करना आसान था, पहले बीमा का पैसा समय पर मिल जाता था, लेकिन ये सरकार तो बेकार है।

‘ये कौन सी बैटिंग कर रहा है’: विराट कोहली ने IND vs WI पहले टेस्ट के दौरान विंडीज बल्लेबाजों को ट्रोल किया

राहुल गांधी फोन पर महिलाओं से प्रियंका गांधी की बात कराते हुए।

राहुल गांधी फोन पर महिलाओं से प्रियंका गांधी की बात कराते हुए।

किसान परिवार को दिल्ली बुलाया
इस दौरान राहुल गांधी ने 43 महिला मजदूरों के साथ खाना खाया। वहां महिलाओं ने कहा कि हमने कभी दिल्ली नहीं देखी। राहुल गांधी ने कहा कि मेरा दिल्ली का घर तो सरकार ने छीन लिया। फिर राहुल गांधी ने प्रियंका से उनकी बात कराई। राहुल ने प्रियंका को कहा कि इन महिलाओं को दिल्ली आना है। आपके घर ले आऊं। प्रियंका से बात होने के बाद पिछले शुक्रवार को राहुल गांधी ने स्पेशल गाड़ी भेजकर इन महिलाओं को दिल्ली बुलाया। उन्हें इंडिया गेट घुमाया। इसके बाद सभी महिलाएं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिली।

प्रियंका गांधी के घर इन महिलाओं ने किया लंच
43 महिलाओं, मजदूरों और उनके बच्चों ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में उनके आवास पर लंच किया। महिलाओं ने गीत गाते हुए राहुल गांधी के आवास में प्रवेश किया बाद में वहां पर भोजन किया। लंच करने वालों में संजय व उनकी पत्नी सुनीता, उनकी बेटी तन्नू व सारिका, बेटे दीपक, राजबाला, शर्मिला, संजना, मुस्कान, बंटी, सरोज, सुशीला, सीमा, रेखा, ईश्वन्ती, प्रीति, उर्वशी, तनीश, अंगूरी, दर्शना, सुमन, बाला, कमलेश, पुष्पा, ताज़ू, रीना, पिंकी, नन्हों गोधा देवी, मुस्तफ़ा, रियान, आशीष, राजबीर, आशा, कुलदीप, वज़ीर, मनोज, मनदीप, रणबीर, गुरसेवक, श्रीमोहन, सुनील व एक अन्य शामिल हैं।

राहुल गांधी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

​​​​राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की:खेतों में ट्रैक्टर चलाया; दिल्ली से शिमला जाते वक्त सोनीपत के मदीना गांव में रुके

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया

उपायुक्त ने सफीदों पहुंचकर की विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राहुल गांधी हाथ में जूते पकड़ चले; घुटनों के ऊपर पैंट चढ़ा धान रोपा; हरियाणवी लस्सी का स्वाद चखा

राहुल गांधी करीब 2 घंटे तक खेत में रहे। मजदूरों से बातचीत की, धान की रोपाई की विधि को जाना। ट्रैक्टर चला कर पानी में गाड लगाई। बाद में किसानों के बीच बैठ कर नाश्ता किया। राहुल गांधी ने यहां रोटी के साथ देसी लस्सी (छाछ) का आनंद भी लिया

अंबाला से चंडीगढ़ ट्रक की यात्रा कर चुके राहुल गांधी

राहुल गांधी का अचानक हरियाणा में इस तरह से चौंकाने वाला फैसला पहली बार नहीं है। एक महीने पहले भी वह दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंबाला में काफिला रुकवाया। यहां से वे एक ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ तक गए। इसका पता तब चला, जब कांग्रेस नेताओं ने इसके वीडियो-फोटो जारी किए।

राहुल ने ट्रक यात्रा से पहले ड्राइवर्स से बात की:8 सवाल पूछे; कहा- अगर आप न चलो तो पूरा देश रुक जाएगा

राहुल गांधी की ट्रक यात्रा इन दिनों खूब चर्चा में है। बीते दिनों मुरथल से चंडीगढ़ के बीच 50 किलोमीटर की ट्रक यात्रा में उनकी ड्राइवरों से काफी बात हुई। एक ढाबे में चाय पीते-पीते उन्होंने ड्राइवरों से 8 सवाल पूछे (पूरी खबर पढ़ें)

 

खबरें और भी हैं…

भोलेनाथ पर जलाभिषेक करके जितेन्द्र देशवाल ने किया जन आशीर्वाद का समापन कहा – विकास और रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *