राम रहीम का ब्रह्मचर्य पालन का उपदेश: बोला; डॉक्टर कहते हैं वीर्य ओवरफ्लो हो जाता है- फिर बच्चों के क्यों नहीं होता, साइंस ने टटू ईजाद कर दिया

राम रहीम

उत्तर प्रदेश के बरनावा में राम रहीम का सत्संग निरतंर जारी है। दो साध्वीयों के साथ रेप करने का दोषी राम रहीम अब अपने प्रेमियों को ब्रह्मचर्य का पालन करने का उपदेश दे रहा है। हालांकि इस दौरान कई बार वह आवेश में आकर अपने शब्दों को नियंत्रित नहीं कर पाता।

राम रहीम का ब्रह्मचर्य पालन का उपदेश: बोला; डॉक्टर कहते हैं वीर्य ओवरफ्लो हो जाता है- फिर बच्चों के क्यों नहीं होता, साइंस ने टटू ईजाद कर दिया

भगवा रंग की टोपी पहने राम रहीम ने कहा कि बच्चे पूछते हैं कि ब्रह्मचर्य कैसे संभव होता है। छोटी सी उम्र में अपने आपको कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल होता है और जो कंट्रोल कर गया, वहीं सर्वोत्तम होता है। उत्तम बहुत होते हैं, अच्छे बहुत होते हैं, परंतु सर्वश्रेष्ठ वहीं होता है जो कि अपने आप पर कंट्रोल पाना सीख जाता है।

गर्म चीजें न खाएं

राम रहीम ने कहा कि आत्मबल से ही ब्रह्मचर्य पर कंट्रोल होता है, खानपान में बदलाव लाना पड़ेगा। ऐसी चीजें न खाए जो बेहद गर्म हो। ऐसी चीजें न खाए जो परेशान करती हो। सात्विक भोजन करें। आर्गैनिक डाइट लें, ब्रह्मचर्य का पालन इसलिए करते हैं, पढ़ाई करते हैं, गेम करते हैं, या रिसर्च करते हैं तो ब्रह्मचर्य चुंहमुखी विकास के लिए दुनिया में नंबर वन दवाई है।

राम रहीम

बच्चों का वीर्य ओवरफ्लो क्यों नहीं होता

राम रहीम ने कहा कि गलत विचार मन में न आए, धीरे- धीरे सिमरन से कंट्रोल होंगे। बड़ी बात यह होगी कि अपने वीर्य को जाने न दें। आमतौर पर डॉक्टर साहिब कहते हैं कि ये तो ओवर फ्लो हो जाता है। सवाल ही पैदा नहीं होता। यह हो ही नहीं सकता। यदि ऐसा होता तो फिर छोटे बच्चों के क्यों ओवरफ्लो नहीं होता।

लियोनेल मेसी वापस बार्सिलोना जाएंगे अगर राष्ट्रपति जोन लापोर्टा को बाहर कर दिया जाता है: अर्जेंटीना के सुपरस्टार के भाई का विचित्र शेख़ी

ढाल का काम करता है

राम रहीम ने कहा कि असलियत यह है कि यह एक ढाल का काम करता है, जब बाहर नहीं तो अंदर रहता है, अंदर से ऐसी डाल बन जाता है कि जिससे हर तरह के रोग से लड़ना चुटकी का काम हो जाता है। आत्मबल बुलंदी पर जाता है जैसे- जैसे बढ़ता जाएगा, आपके अंदर बीमारियों और बुराईयों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है। हमने प्रेक्टिकल मैथलो ऑफ मेडिटेशन किया है।

राम रहीम तलवार से केक काटता हुआ

राम रहीम तलवार से केक काटता हुआ

राम रहीम ने कहा कि धर्मों ने सबसे पहले बताया कि समुंद्र में सोना चांदी छिपा हुआ था। साइंस की माने तो धर्म ग्रंथ 12 हजार साल पुराने हैं। धर्म की माने तो ये आदि काल से चले आ रहे हैं। उन्हें तब भी पता था कि समुंद्र के नीचे सोना है। यह छोटी बात नहीं है, बहुत बड़ी बात है।

साइंस ने क्या ट्‌टू ईजाद कर दिया

इसका मतलब तब उनके पास पनडुब्बी थी और ऑक्सीजन सिलिंडर भी थे, तभी वे नीचे जाकर खोज लाए। साइंस ने अब जाकर कोशिश की है। साइंस ने आज क्या ईजाद कर दिया। क्या टटू ईजाद कर दिया भाई। हमारे धर्म को फालो कर रहे आप। इसलिए धर्म महाविज्ञान है। साइंस आज तक यह नहीं पता कर पाई कि अंडा पहले आया या मुर्गी। यदि मुर्गी पहले आई तो अंडे के बिना कैसे आई। यह सवाल उलझा हुआ है। धर्म में साफ लिखा कि पहले शरीर बनाए गए।

हरियाणा बिजली पेंशनर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

राम रहीम

राम रहीम

टायलेट को फ्यूरीफाई करके कैप्सूल बने

राम रहीम ने कहा कि कल परसो हमारी डाक्टरों से बातचीत हो रही थी। उन्होंने बताया कि गुरु जी जो बच्चे जंक फूड खाते हैं, उनमें अच्छे वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। उनको एक कैप्सूल देते हैं, कई बार उनमें फ्यूरीफाई किया जाता है। जो आदमी स्वस्थ्य खाना खाता है, उसकी टॉयलेट से भी कैप्सूल बनते हैं। ताकि उस बंदे के अंदर अच्छे वाले बैक्टीरिया इंजेक्ट कर दिए जाए।

 

खबरें और भी हैं…

.
करनाल में गलत इंजेक्शन लगने से छात्रा की मौत: इंजेक्शन लगते ही नीला पड़ गया था शरीर, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *