महेंद्रगढ में डेढ़ घंटे तक भारी बारिश: दुकानों-घरों में भरा पानी; कई रोड भी हुए जलमग्न, प्रशासन की खुली पोल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर व आसपास के क्षेत्र में आज जबरदस्त बारिश हो रही है। डेढ़ घंटे से चल रही बारिश के बाद यहां हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर रहा है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है।

पृथ्वी शॉ और सरफराज खान को देवधर ट्रॉफी 2023 के लिए वेस्ट जोन टीम में नामित किया गया

बारिश के बीच से गुजरते हुए लोग।

बारिश के बीच से गुजरते हुए लोग।

महेंद्रगढ़ व क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से कभी तेज तो कभी रुक रुक कर बारिश हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली, वही मौसम खुशनुमा हो गया। सोमवार लगभग 2 बजे बरसात शुरू हुई जो 3:30 बजे तक लगातार जबरदस्त पानी बरसता रहा। उसके बाद रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यहां जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया। निचले हिस्सों में जहां सड़कों पर पानी जमा हो गया वहीं घरों व दुकानों में भी पानी गुस्सा।

बाजार में भरा पानी।

बाजार में भरा पानी।

सोमवार सबसे अधिक बारिश हुई जिससे सड़कों पर बरसात का पानी अधिक जमा होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों के वाहन पानी में बंद हो रहे थे और वे उन्हें पैदल ही चला कर ले जा रहे थे।वहीं कुछ लोग बरसात का आनंद लेते हुए पानी से गुजर रहे थे।

चंडीगढ़ और मोहाली में कल स्कूल बंद: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन ने लिया फैसला, रविवार बने थे बाढ़ जैसे हालात

कई जगहों पर घरों दुकानों में पानी घुस गया।

कई जगहों पर घरों दुकानों में पानी घुस गया।

आसमान में घने काले बादल छा गए बिजली कड़कने लगी देखते ही देखते दिन के समय अंधेरा छा गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार 12 जुलाई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पानी में वाहन थमने से बढ़ी परेशानी।

पानी में वाहन थमने से बढ़ी परेशानी।

महेंद्रगढ़ शहर व इसके लगते बाहरी क्षेत्र में अधिकांश हिस्सों में बारिश पानी जमा हो गया। जिससे आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालको को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि शहर की अधिकांश सड़कें टूटी हुई है लोगों को पानी में पता ही नहीं चल रहा कि कहां सड़क है और कहां गड्ढा। जिस से एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ है।

नगर पालिका प्रशासन की पोल खुल गई है। वही नगर पालिका प्रशासन ने अबकी बार मानसून से पहले नालों व नालियों की सफाई का कार्य भी नहीं किया।

 

खबरें और भी हैं…

.
पलवल में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़: विरोध करने पर पीड़िता के भाई-पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, 7 लोगों के खिलाफ FIR

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *