महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न

कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां बताएंगे: विजयपाल सिंह

एस• के• मित्तल 
सफीदों,          नगर की महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गांव-गांव चलो घर-घर चलो कार्यक्रम 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तक चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे और सरकार द्वारा ओबीसी मोर्चा के लिए चलाई गई योजनाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अपै्रल माह अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता 6 अप्रैल को हर बूथ पर हर पन्ना प्रमुख के घर पर पार्टी का झंडा लगाऐंगे। इसके बाद गांव-गांव चलो घर-घर चलो कार्यक्रम के अनुरूप हर बूथ पर कम से कम 100 घरों से संपर्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी द्वारा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन व 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 23 अप्रैल को धनोरी गांव में धन्ना भगत का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप से शिरकत करेंगे। 30 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम शतक के रूप में जो मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को हर बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख के साथ सुना जाएगा। इस मौके पर सत्यवान योगी, सुभाष कश्यप, सुंदर हाड़वा, पवन पांचाल, प्रवीन सैनी, सत्यवान मलार, सोहन सिंह, रामफल कश्यप, जयपाल, रामरति वर्मा, सरोज सैनी, सुनीता चौहान, सोनिका, गीता सैनी, रानी, भाना राम रोहिल्ला, सेवा राम सैनी, रणबीर बिटानी व सुभाष कश्यप मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *