भिवानी में 3 बच्चों की मां ने किया सुसाइड: बहन के घर से आयी थी; माता-पिता की हो चुकी मौत, 5 बहनें हैं

हरियाणा के भिवानी में गुरुवार शाम गांव सीपर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका के मायके के लोगों के आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

1 भारतीय मोबाइल उपयोगकर्ता अब औसतन एक महीने में 19.5GB डेटा का उपभोग कर रहा है: रिपोर्ट

सीपर के ग्रामीणों ने बताया सीपर निवासी रामप्रसाद की पत्नी दर्शना अपनी बहन के घर से लौटी थी। पति अपने भाइयों के घर गया हुआ। बड़ी लड़की प्रियंका ने पिता को बताया कि मम्मी घर का दरवाजा नहीं खोल रही। घर पर आकर परिजनों ने देखा कि दर्शना पंखे से लगे फंदे पर लटकी हुई है। दर्शना के माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उसकी सिर्फ पांच बहने हैं।

लगभग 9 साल पहले दर्शना की शादी भिवानी से सीपर निवासी रामप्रसाद के साथ की गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले सामान्य अस्पताल में ले गई। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया लिखित बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के तीन बच्चे है। एक लड़की 8 साल की, एक लड़की 6 साल की, छोटा बेटा 4 साल का था।

एशियन मिक्स्ड टीम बैडमिंटन: पावर और प्लेसमेंट के साथ, तृसा-गायत्री ने उम्र जीत दर्ज की

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *