बंद पड़े घर से गली-सड़ी हालत में मिला शव: कुरुक्षेत्र की घटना; आशंका 15-20 दिन पहले हुई व्यक्ति की मौत

 

 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बंद पड़े घर में 60 वर्षीय व्यक्ति की गली-सड़ी हालत में शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत 15 से 20 दिन पहले हुई है।

महिला का आराेप: प्लाॅट बेचने के नाम पर 48. 74 लाख की धोखाधड़ी की, सोसायटी के प्रधान समेत 10 पर केस दर्ज किया

आस पास दुर्गंध फैलने परलोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घर का दरवाजा तोड़कर देखने पर व्यक्ति की गली-सड़ी हालत में शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त अंचला चौक निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

 

गेट तोड़कर घर में घुसी पुलिस।

गेट तोड़कर घर में घुसी पुलिस।

अश्वनी कुमार के साथ लगता है उसके भाई का घर

मिली जानकारी के अनुसार, अश्विनी कुमार अपने घर पर अकेला रहता था। हालांकि, उसके मकान के साथ लगता उसके भाई दिनेश का मकान है। अश्वनी कुमार का शव घर की रसोई में मिला है। शव बुरी तरह सड़ा हुआ है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर तथ्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LNJP अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

बंद पड़े घर से गली-सड़ी हालत में मिला शव: कुरुक्षेत्र की घटना; आशंका 15-20 दिन पहले हुई व्यक्ति की मौत

20 साल से अकेला रहा रहा था अश्विनी

दिनेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई अश्वनी की शादी नहीं हुई थी। वह करीब 20 साल से अलग मकान में रह रहा था। पिछले कई दिनों से उनको किसी ने भी देखा नहीं था। पिछले कई दिनों से आसपास में दुर्गंध फैल रही थी। सोचा कि कहीं कोई जानवर मरा पड़ा होगा, लेकिन दुर्गंध लगातार बढ़ती जा रही थी। उन्हें शक हुआ कि उसका भाई अश्वनी कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकला है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो रसोई में अश्वनी का शव गली-सड़ी हालत में मिला।

आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी पुलिस

कृष्णा गेट थाना पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच से लग रहा है कि अश्विन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस को अश्विनी का शव रसोई में स्लैब के सहारे पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने अश्विन के भाई दिनेश कुमार के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

स्पेसएक्स का मानना ​​​​है कि यूएस की 5G योजना अधिकांश अमेरिकियों के लिए स्टारलिंक को निष्क्रिय कर देगी

 

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *