फ्रांस में UPI लॉन्च, मोदी बोले- यह देखकर खुशी हुई: कहा- इसे ग्लोबल बनाने की पहल; जयपुर में मैक्रों ने मोदी के साथ की थी डिजिटल पेमेंट

 

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस का रीसैप्शन रखा था। इस दौरान UPI की फॉर्मल लॉन्चिंग हुई।

रोहिंग्या मुसलमान मृतकों के आधार-पहचान चुरा रहे: मृतकों के अन्य दस्तावेज अपने नाम पर ट्रांसफर, अपडेट कर रहे

फ्रांस में UPI लॉन्च हो गया है। इस पर प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- यह देखकर बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई। यह UPI को ग्लोबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

 

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी 2024 को पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। अब लोग UPI के जरिए एफिल टावर के टिकट बुक कर सकेंगे।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस का रीसैप्शन रखा था। इस दौरान UPI की फॉर्मल लॉन्चिंग हुई।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस का रीसैप्शन रखा था। इस दौरान UPI की फॉर्मल लॉन्चिंग हुई।

UPI की लॉन्चिंग के दौरान भारत और फ्रांस के टॉप अफसर मौजूद रहे।

UPI की लॉन्चिंग के दौरान भारत और फ्रांस के टॉप अफसर मौजूद रहे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धनबाद पहुंचेगी: गोविंदपुर लाल बाजार चौक से होगी शुरुआत, 5 फरवरी को रांची पहुंचेंगे राहुल गांधी

मैक्रों की भारत यात्रा के बाद हुई लॉन्चिंग
यह लॉन्चिंग फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के बाद हुई है। 25 जनवरी को मैक्रों जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें UPI पेमेंट डिजिटल सिस्टम के बारे में जानकारी दी थी। उन्हें पेमेंट करना सिखाया था। इसके अलावा दोनों लीडर्स ने चाय पी थी। इसका पेमेंट राष्ट्रपति मैक्रों ने किया था।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति UPI पेमेंट के मुरीद हो गए थे। 26 जनवरी को मैक्रों ने स्टेट डिनर के दौरान कहा- मैं जयपुर में PM मोदी के साथ पी गई चाय को कभी नहीं भूल सकता क्योंकि उसका पेमेंट UPI से किया गया था। वो मेरे लिए बहुत खास था। वो चाय हमारी दोस्ती, गर्मजोशी, परंपरा और इनोवेशन का सबसे बेहतरीन उदाहरण था।

25 जनवरी को मोदी-मैक्रों ने चाय पी। इसका डिजिटल पेमेंट मोदी के फोन से मैक्रों ने किया। फुटेज में मैक्रों के हाथ में फोन दिख रहा है। उन्होंने QR कोड स्कैन किया था।

25 जनवरी को मोदी-मैक्रों ने चाय पी। इसका डिजिटल पेमेंट मोदी के फोन से मैक्रों ने किया। फुटेज में मैक्रों के हाथ में फोन दिख रहा है। उन्होंने QR कोड स्कैन किया था।

फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार
जुलाई 2023 में फ्रांस के दौरे पर भारतीय समुदाय से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार हुआ है। इसके तहत फ्रांस में भारत के UPI से पेमेंट की जा सकेंगी। उन्होंने कहा था- जल्द फ्रांस में भारतीय पर्यटक रुपए में भुगतान कर सकेंगे।

NCPI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और फ्रांस की लाइरा कलेक्ट ने फ्रांस और यूरोप में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लागू करने के लिए एक समझौते पर साइन किए थे।

अधीर रंजन बोले- ममता दीदी BJP से डर गई हैं: इसीलिए उन्हीं की भाषा बोल रहीं; ममता ने कहा था- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीतेगी

ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ्रांस के बीच डिजिटल पेमेंट करार के बारे में जानकारी दी थी।

ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ्रांस के बीच डिजिटल पेमेंट करार के बारे में जानकारी दी थी।

UPI 2016 में लॉन्च हुआ था
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को 2016 में लॉन्च किया गया। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है। इसने आसान तरीके से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। इससे पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। वॉलेट में KYC जैसी झंझट है, जबकि UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता।

बजट में महिला शक्ति, युवाओं, किसानों व मध्यम वर्ग सहित हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा: विजयपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *