अधीर रंजन बोले- ममता दीदी BJP से डर गई हैं: इसीलिए उन्हीं की भाषा बोल रहीं; ममता ने कहा था- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीतेगी

 

अधीर रंजन ने कहा कि हम ममता बनर्जी के साथ गठबंधन के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया। (फाइल फोटो)

रोहिंग्या मुसलमान मृतकों के आधार-पहचान चुरा रहे: मृतकों के अन्य दस्तावेज अपने नाम पर ट्रांसफर, अपडेट कर रहे

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता भाजपा से डर गई हैं। इसीलिए उन्हीं की भाषा बोल रही हैं। दोनों के सुर एक जैसे हैं।

 

अधीर ने आगे कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार थे। उन्हें दो सीटों की पेशकश की, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। तब से हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। हम अकेले लड़ेंगे और बंगाल में भाजपा को हराएंगे।

दरअसल, शुक्रवार को ममता ने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। मुझे नहीं लगता कि वो 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 21वां दिन: राहुल ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा, बोले- बीजेपी नफरत फैलाती है हम मोहब्बत

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया था। (फाइल फोटो)

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया था। (फाइल फोटो)

ममता ने कांग्रेस को चैलेंज दिया, कहा- हिम्मत है तो बनारस में BJP को हराए
ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है। अगर उसमें हिम्मत है तो बनारस और प्रयागराज में भाजपा को हराकर दिखाए। CM ममता का कहना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी, लेकिन उन्हें बताया तक नहीं गया। हम I.N.D.I.A गठबंधन में हैं। लेकिन उसके बावजूद मुझे इसकी जानकारी नहीं दी गई। मुझे प्रशासन से इसके बारे में पता चला।

उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है। जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गए, अब वे बीड़ी कामगारों के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मिले थे।

अधीर रंजन बोले- ममता दीदी BJP से डर गई हैं: इसीलिए उन्हीं की भाषा बोल रहीं; ममता ने कहा था- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीतेगी

राहुल गांधी ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद के मधुपुर गांव में बीड़ी श्रमिकों से बातचीत की।

राहुल गांधी ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद के मधुपुर गांव में बीड़ी श्रमिकों से बातचीत की।

राहुल बोले- सीट शेयरिंग को लेकर ममता से बातचीत जारी
ममता ने ये बयान तब दिया है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बंगाल से निकली है। हाल ही में राहुल से पत्रकारों ने ममता बनर्जी को लेकर सवाल पूछा था। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि न तो हमने इंडिया गठबंधन छोड़ा है और न ही ममता बनर्जी ने। हमारे बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है। जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा।

राहुल ने पश्चिम बंगाल में डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ बातचीत की।

राहुल ने पश्चिम बंगाल में डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ बातचीत की।

ज्ञानवापी में व्यास तहखाने के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़: कोर्ट के आदेश के बाद तीस साल बाद शुरू हुई पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *