बजट में महिला शक्ति, युवाओं, किसानों व मध्यम वर्ग सहित हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा: विजयपाल सिंह

एस• के• मित्तल 

सफीदों,   भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए अंतरिम बजट को विकसित भारत के लिए अहम बजट बताया है। उन्होंने बजट को किसानों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं मध्यमवर्ग सहित सभी देशवासियों की उम्मीदों और सपनों के अनुरूप बताया। विजयपाल सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किया गया वह देश की अर्थव्यवस्था को शिखर तक ले जाने में कारगर साबित होगा।
इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की उन उपलब्धियों को बजट में रखा है, जिससे भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप करने वाले युवाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। स्टार्टअप स्कीम के तहत ही एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप स्कीम के तहत मुफ्त बिजली देने की भी व्यवस्था की गई है। इस बजट में किसानों के लिए भी बड़े निर्णय लिए गए है ताकि किसान और अधिक स्मृद्ध हो सकें।
मोदी सरकार ने गरीब लोगों के लिए 4 करोड़ से अधिक घर बनवाए हैं। इस बजट में 2 करोड़ ओर घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राम राज्य की परिकल्पना पर काम कर रही है। मोदी सरकार का लक्ष्य अब 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। बजट में आयुष्मान भारत का दायरा भी बढ़ाया गया है। भाजपा सरकार अब आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को भी इस स्कीम का लाभ देगी। इसके अलावा स्टार्टअप्स पर टैक्स छूट को भी एक साल और बढ़ाने का ऐलान किया गया है, जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस बजट में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए इन्फ्रास्च्रट्रचर पर खर्च करने का फैसला लिया गया है।
इसके अलावा वंदे भारत की 40 हजार बोगियां भी आम ट्रेनों में लगाने का फैसला लिया गया है। इससे देश भर के रूटों पर आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अंतरिम बजट युवा, किसान और महिलाओं को सशक्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *