प्रदेश में सत्ता तक पहुंचाने में डा. मंगल सिंह के संघर्ष का अहम योगदान: विजयपाल सिंह

 

कहा: मनोहर सरकार ने 8 साल में किए 8 कमाल

 

एस• के• मित्तल     

सफीदों, हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगल सिंह की जन्म जयंती पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने हरियाणा सरकार के सफल 8 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं और हरियाणा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा को प्रदेश में सत्ता शीर्ष पर पहुंचाने में डा. मंगल सिंह का अथक संघर्ष भी शामिल है।

पानीपत में अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार: शामली का युवक गुड़ वाले से खरीद कर पानीपत लाया; दूसरी जगह से एक और युवक गिरफ्तार

मनोहर सरकार ने अपने कार्यकाल के 8 साल में 8 विशेष कमाल करते हुए प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित करने का काम किया है। विजयपाल सिंह ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में बुढ़ापा पेंशन 1000 से बढ़ाकर 2500 तक कर दी है और आने वाले 2 वर्षों में 3000 करने का निश्चय प्रदेश की सरकार का है। परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से मनोहर सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों समेत अनेकों योजनाएं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। इस योजना से वृद्धावस्था पेंशन के योग्य व्यक्ति अपने आप ही इसके हकदार बनकर पेंशन के पात्र बन जाएंगे और उन्हें इसका सीधा लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए संस्था ने बढ़ाया एक ओर कदम गांव बुढ़ाखेड़ा में वुमेन एरा फाउंडेशन ने खोला सिलाई केंद्र

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री अंतोदय परिवार उत्थान अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में सबसे गरीब दो लाख परिवारों की पहचान करके उनकी न्यूनतम आय एक लाख रुपए करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेरी फसल मेरा ब्योरा वेब पोर्टल के माध्यम से सरकार ने किसानों के हितों में अनेकों कदम उठाए हैं। इस पोर्टल पर प्रदेश के करीब 9 लाख किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया हुआ है। अंत्योदय सरल पोर्टल पर 42 विभागों की 547 सेवाएं और योजनाएं मनोहर सरकार ने उपलब्ध करवाई है।

ट्विटर ने एलोन मस्क के साथ मूल $ 44-बिलियन बोली पर सौदा बंद करने की योजना बनाई है, जेपी मॉर्गन कहते हैं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने प्रदेश तबादला उद्योग को बंद करने का काम ऑनलाइन स्थानांतरण नीति से करने का काम किया है। विजयपाल सिंह ने कहा कि गांव में मालिकाना हक से संबंधित विवादों को रोकने के लिए प्रदेश के सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त सरकार ने घोषित किया है। म्हारा गांव जगमग गांव योजना से प्रदेश के गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार द्वारा 2015 में पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया गया जिससे पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधि पंचायतों का विकास करवा रहे हैं। इस निर्णय की सर्वोच्च न्यायालय ने भी खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पदक विजेता खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार देकर हरियाणा को देश में पहला स्थान प्रदान किया। जिससे परिणाम स्वरूप प्रदेश स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर चलते हुए मनोहर सरकार ने हजारों जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करके प्रदेश के आम जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *