पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने गांवों में चलाया महा जनसंपर्क अभियान पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम मनोहर लाल की नीतियों से जनता खुश: बचन सिंह आर्य

एस• के• मित्तल 
सफीदों,       सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जोरदार महासंपर्क अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में बचन सिंह आर्य ने उपमंडल के गांव पिल्लूखेड़ा, धडौली, पिल्लूखेड़ा मंडी, भिड़ताना, लुदाना, भंभेवा, कलावती, निमनाबाद, खरकगागर, हाड़वा व भागखेड़ा में नुक्कड़ सभाएं करके महा जनसंपर्क अभियान चलाया।
सभी गांवों में ग्रामीणों ने बचन सिंह आर्य का फूलों की मालाओं व पगडिय़ों से जोरदार स्वागत किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में 21 मई से 30 मई तक बूथों को मजबूत और प्रभावी बनाने तथा केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। उसी कड़ी में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य गांवों में दौरा कर रहे हैं। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि हरियाणा सरकार ने फसल बीमा, भावांतर भरपाई, 8 हजार करोड़ का मुआवजा, एमएसपी पर खरीद, ऑनलाइन बदली, डायरेक्ट बेनिफिशरीज समेत अन्य योजनाएं लागू करके जनता व किसानों को सीधे लाभ पहुंचाया।
केंद्र और राज्य सरकार का मुख्य मकसद है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचे। उसका सार्थक परिणाम यह है कि प्रदेश के लोगों की जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मनोहर लाल सरकार ने किसानों और मजदूरों की भलाई के अनेक कार्य किए हैं। प्रदेश सरकार ने एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदकर किसानों को सहारा दिया है। आम जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है तथा युवाओं को नौकरी बिना खर्ची पर्ची नौकरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जींद जिले व सफीदों विधानसभा क्षेत्र से विशेष लगाव है और किसी भी मामले में विकास व रोजगार में पीछे नहीं है।
सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति को लेकर सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बना रही है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने देश के बड़े-बड़े मुद्दों को सहजता से हल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सीएम मनोहर लाल की नीतियों से जनता खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *