नारी ना बला और ना अबला है बल्कि प्रबला है: नवीन चंद्र महाराज जैन स्थानक में मनाया गया महिला दिवस भ्रुणहत्या पर प्रस्तुत नाटिका ने सबको भावविभोर किया

 

एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री एसएस जैन सभा स्थानक में संघशास्ता शासनप्रभावक सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य संघ संचालक नरेश चंद्र महाराज के आज्ञानुवर्ति मधुरवक्ता नवीन चंद्र महाराज तथा सरलमना श्रीपाल मुनि महाराज का चातुर्मास चल रहा है। इस चातुर्मास के अंतर्गत सफीदों क्षेत्र के श्रद्धालु एवं भक्तगण धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

रोहतक में पार्क की जमीन पर विवाद: गुरुद्वारा कमेटी के विरोध में मंदिर कमेटी और कॉलोनी वासी; बोले- अवैध कब्जा कर रहे

इस चातुर्मास के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार का दिन दोनों गुरूदेवों ने महिला दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हर वर्ग की महिलाएं जुटी। वहीं महिलाओं के लिए विशेष रूप से कार्य कर रही संस्था वोमेन एरा फाऊंडेशन की बालिकाओं ने भ्रुणहत्या पर ह्रदयस्पर्शी प्रस्तुति देकर सभी का भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में जुटे सैंकड़ों पुरूषों एवं महिलाओं ने इस प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस नाटिका की प्रस्तुति के दौरान कई बार दर्शकों का मन द्रवित होते देखा गया। नाटिका प्रस्तुति के उपरांत मधुरवक्ता नवीन चंद्र महाराज तथा सरलमना श्रीपाल मुनि महाराज ने नारी जाति की विशेषता एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से वर्णन किया। अपने आशिर्वचन में मधुरवक्ता नवीन चंद्र महाराज ने कहा कि नारी ना ही अबला है और ना बला है बल्कि प्रबला है और शक्ति का रूप है।

विंबलडन फ़ाइनल: क्या चुनौती देने वाले कार्लोस अलकराज नोवाक जोकोविच को गद्दी से हटाने के लिए तैयार हैं?

महिलाएं ही समाज को नई दिशा और दशा दे सकती हैं। बिना महिला के समाज पूर्ण नहीं होता। आज के दौर में महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। महिलाओं ने अपनी मेहनत से कई मुकाम हासिल किए हैं। अगर जरूरत है तो सिर्फ महिलाओं को मौका देने की है। उन्होंने कहा कि देश व समाज के उत्थान में महिलाओं का विशेष योगदान है। समाज को चाहिए कि वह महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दें और महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करें। कार्यक्रम के समापन पर जैन समाज की ओर से नाटिका प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

जींद की विवाहिता को दहेज के लिए सताया: मारपीट कर कराया गर्भपात; झूठ बोलकर शादी कराने का आरोप, पति समेत 5 पर FIR

एसएस जैन सभा के अध्यक्ष एडवोकेट एमपी जैन ने बताया कि सफीदों में गुरूदेवों के पावन अनुकंपा से धर्म की गंगा बह रही है और श्रद्धालुगण उसमें गोते लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानक में हर रविवार को विशेष विषयों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जैसे आज महिला दिवस मनाया गया है ठीक उसी प्रकार पिछले रविवार को अडौसी-पडौसी दिवस मनाया गया था। इसी प्रकार भविष्य में भी अनूठे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *