नारनौल में शादी न करवाने पर मां-पिता पर हमला: बेटे ने खेत में जाकर कुल्हाड़ी से किए वार; शोर मचाने पर भागा

सदर थाना नारनौल पुलिस ने इस मामले में मां की शिकायत पर बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

हरियाणा के नारनौल में शादी नहीं करवाने पर युवक ने अपने ही माता पिता पर कुल्हाड़ी और दराती से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मां ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

गोल्फ देखने के अनुभव को बदलना: डीपी वर्ल्ड टूर के माइकल कोल ने अनुकूलित देखने के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया

नारनौल सदर थाना में पड़ने वाले गांव रामबास की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह तथा उसका पति गत दिवस सरसों की कटाई का काम कर रहे थे। इस दौरान उसका पति एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए बैठा था। दोपहर करीब 1:30 बजे उसका छोटा लड़का सुदीप उनकी तरफ आया तथा उसने कुल्हाड़ी से उसके पति के सिर पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए।

शादी नहीं करवाने पर किया हमला
वह कह रहा था कि उसने उसकी जिंदगी खराब कर दी। उसने उसकी शादी नहीं करवाई, जिससे वह परेशान है। जब वह उसके पति को भाग कर छुड़वाने लगी तो उसके लड़के सुदीप ने उसके हाथ पर भी कुल्हाड़ी से चोट मारी और दराती से उसके पति की गर्दन पर भी हमला कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया। बाद में राहगीरों ने उसके देवर व दूसरे लड़के के पास फोन किया।

इसके बाद दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसके पति की हालत गंभीर होने के कारण उसको रोहतक PGI रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *