नवगठित कार्यकारिणी को दिलवाई गई पद व गोपनियता की शपथ

एस• के• मित्तल 
सफीदों,        जांगिड़ ब्राह्मण महासभा सफीदों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए नगर की कश्यप धर्मशाला एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष कैप्टन हरिओम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुमेर चाबरी, जांगिड़ धर्मशाला जींद के प्रधान इंद्र सिंह, जांगिड़ धर्मशाला जींद के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जांगड़ा, पूर्व नगर पार्षद व युवा जांगिड़ ब्राह्मण महासभा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नरेश जांगड़ा, नगर पार्षछ कृष्ण कुमार जांगड़ा, नगर पार्षद संजय जांगड़ा, पंच संजय जांगड़ा, पंच कृष्ण जांगड़ा मुआना, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य रामनिवास जांगड़ा कारखाना, पूर्व सचिव एडवोकेट सोनू बिटानी एवं सैकड़ों समाज के बंधुओं ने भाग लिया।
विदित रहे कि 25 दिसंबर को सफीदों में जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था। जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र वशिष्ठ को प्रधान नियुक्त किया गया था। आज इस समारोह में जिला अध्यक्ष कैप्टन हरिओम  ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस कार्यकारिणी में प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ, मुख्य संरक्षक राजेंद्र जांगड़ा रामनगर, संरक्षक भोपाल जांगड़ा, उपाध्यक्ष पवन जांगड़ा एवं कृष्ण जांगड़ा बालाजी, सचिव रामकुमार जांगड़ा ठेकेदार, सहसचिव बलिंद्र जांगड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश जांगड़ा, ऑडिटर मास्टर देवेंद्र जांगड़ा सफीदों,
कानूनी सलाहकार एडवोकेट सोनू बिटानी, संगठन सचिव तेजपाल जांगड़ा डिडवाड़ा, लोकमणि जांगड़ा, विजेंद्र जांगड़ा मुवाना, कृष्ण जांगड़ा अलेवा, संजय जांगड़ा सिंघाना, सलाहकार समिति अध्यक्ष नरेश जांगड़ा, सलाहकार सदस्य मांगेराम जांगड़ा कारखाना, विनोद कुमार जांगड़ा मुवाना, रमेश जांगड़ा सफीदों, शिवनारायण जांगड़ा रत्ताखेड़ा, महासिंह जांगड़ा मुआना, कार्यकारिणी सदस्य सत्यवान जांगड़ा रामनगर, मदन जांगड़ा हाट, प्रवीण जांगड़ा सफीदों, ओमप्रकाश जांगड़ा सफीदों, संदीप जांगड़ा सिवानामाल, सत्येंद्र जांगड़ा सफीदों सफीदों आदि को नियुक्त किया गया। जिलाअध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजहित में कार्य करने के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *