देश को आजाद करवाने में कांग्रेस की भूमिका अहम: सुभाष गांगोली

विधायक सुभाष गांगोली ने निकाली आजादी गौरव यात्रा

एस• के • मित्तल      
सफीदों,        आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सफीदों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक सुभाष गांगोली की अध्यक्षता में सिंघाना बस अड्डा से सफीदों की पुरानी अनाज मंडी स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय तक राष्ट्रीय झंडे तिरंगे के साथ आजादी गौरव यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह यात्रा गांव सिंघाना बस स्टैंड से शुरू होकर जींद रोड़ व रेलवे रोड़ होते हुए सीधे पुरानी अनाज मंडी पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रहे थे।
अपने संबोधन में विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे भारत वर्ष में आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी बहुत सारे नेता व कार्यकर्ताओं ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। विधायक ने कहा कि 15 अगस्त का दिन उन सभी वीर सपूतों व शहीदों के बलिदान को याद करने का है, जिनकी वजह से देश का आजादी मिली। देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को जेल जाना पड़ा था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया।
उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को इस मौके पर याद करे। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली के साथ सरपंच रणबीर भुसलाना, सतपाल प्रधान मुवाना, संजीव शर्मा, विक्रम कुंडू, हेमराज मुवाना, ज्ञान सिंह राणा, सूखा मलिक, दिनेश जामनी, राकेश शीला खेड़ी, नरेंद्र सरपंच टीटो खेड़ी, अरुण खर्ब, राजु राणा, राकेश पाजु व अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *