भाजपा ने सफीदों में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

एस• के • मित्तल 
सफीदों,         भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सफीदों में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता कर्मबीर सैनी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामरति वर्मा व पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा विशेष रूप से मौजूद थे।
यह यात्रा नगर की पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते भर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। वहीं साथ में चल रहे डीजे पर देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत बज रहा था। भाजपा नेताओं ने रास्ते भर लोगों का तिरंगे का वितरण करके उन्हे अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान को भाजपा संगठन लगातार कामयाब बनाने में लगा हुआ है। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को लेकर 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम की घोषणा की है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हो रहे कार्यक्रमों को लेकर प्रदेशभर में जनता में उत्साह है। आजादी के बाद पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत होता है। इस अभियान के लिए पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर, जिला व मण्डल स्तर पर कमेटियां बनाई हैं, जो लोगों तक तिरंगा झंडा पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। भाजपा संगठन ने हरियाणा के 10 लाख परिवारों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य लिया हुआ है। जागरूकता का ही परिणाम है कि हर घर व प्रतिष्ठान पर शान से तिरंगे लहरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
See On YouTube:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *