देश के सबसे बुजुर्ग नेता थे प्रकाश सिंह बादल: PM मोदी भी पैर छूते थे; 76 साल का सियासी करियर, किसानों के समर्थन में पद्म विभूषण लौटाया

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता था। सियासी तौर पर उनका रसूख इस कदर था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके पैर छूते थे। उन्होंने 75 साल का सफल राजनीतिक जीवन जिया। इस दौरान वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने लगातार 11 चुनाव जीते। पिछले साल वह अपनी सीट लंबी से चुनाव हार गए थे। हालांकि उसके बाद वह सियासी तौर पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहे।

Google, Microsoft टॉप एक्सपेक्टेशंस आर्म्स रेस ओवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हीट अप के रूप में

केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों का विरोध हुआ तो शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण तक लौटा दिया था।

जानें प्रकाश सिंह बादल का 75 साल का राजनीतिक करियर
20 साल की उम्र में सरपंच बनने के बाद, प्रकाश सिंह बादल करीब 75 बरस तक राजनीतिक जीवन में हमेशा राजनीति के केंद्र में रहे। पंजाब राज्य की राजनीति का उन्हें बाबा बोहड़ कहा गया, वहीं केंद्र में भी उनकी दहाड़ हमेशा ऊंची रही। जनसंघ व भाजपा की तरफ झुकी राजनीति के प्रमुख चेहरों में शुमार रहे। भाजपा ने भी उन्हें कभी नजरंदाज नहीं किया।

इसके बावजूद वे केंद्र की राजनीति में वे अधिक समय नहीं ठहरे। मार्च 1977 में केंद्र में मोरारजी देसाई की जनता पार्टी की सरकार बनी, तो प्रकाश सिंह बादल उसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बनाए गए। कुछ समय बाद लोकसभा में भी चुने गए। लेकिन केंद्र की राजनीति उन्हें पसंद नहीं आई। जून महीनों के बाद ही केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ दिया। उसके बाद वह पंजाब की राजनीति से बाहर नहीं निकले।

रोहतक में एक बच्ची की मां भागी: 6 साल पहले हुई थी शादी, एक लाख कैश व गहने लेकर भाग, बेटी लेकर गई साथ

गांव का नाम अपने पीछे जोड़ा
प्रकाश सिंह बादल पहली बार बादल गांव के सरपंच चुने गए थे। तब उनकी उम्र थी, महज 20 साल थी। फिर बादल से उनके लिए अगला पड़ाव आया लंबी। सरपंच चुने जाने के कुछ समय बाद ही वे लंबी ब्लॉक समिति के प्रधान चुन लिए गए। प्रकाश सिंह ने बादल की तरह लंबी को भी हमेशा के लिए अपने से जोड़ लिया। पहली बार 1957 से लेकर 2017 तक 10 बार पंजाब विधानसभा में उन्होंने लंबी का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 94 साल की उम्र में आखिरी चुनाव के दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सबसे कम उम्र के CM और सबसे लंबी सियासी पार
सबसे युवा मुख्यमंत्री और सबसे अधिक उम्र में राजनीति को अलविदा कहने वाले दोनों उपलब्धियां प्रकाश सिंह बादल के नाम ही हैं। प्रकाश सिंह बादल पहली बार मार्च 1970 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। महज 43 साल की उम्र में इस पद को संभालने वाले वह उस समय के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे। 1970 में उन्होंने भाजपा-अकाली दल की सरकार को उन्होंने तकरीबन सवा साल तक चलाया।

Google प्रमाणक अब दो-कारक कोड समन्वयन का समर्थन करता है: आप सभी को पता होना चाहिए

विधानसभा 2022 के चुनावों में 94 साल की उम्र में वह चुनावी मैदान में उतरे। उन्हें अपने राजनीतिक सफर की पहली हार इसी उम्र में मिली और उन्होंने राजनीतिक सफर को बीते साल ही अलविदा कह दिया था।

कैंसर से पत्नी की मृत्यु तो शुरू कर दी मुहिम
24 मई 2011 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर बादल का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद PGI में निधन हो गया था। तब सुरिंदर कौर 72 साल की थी। सुरिंदर कौर गले के कैंसर से पीड़ित थी। पत्नी के देहांत के बाद मुख्यमंत्री रहते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कैंसर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। घर-घर में कैंसर के मरीजों को डॉयग्नोज करवाया गया था। इतना ही नहीं, सरकारी अस्पतालों में कैंसर के प्रति इलाज में तेजी पूर्व मुख्यमंत्री के कारण ही संभव हुई थी। इतना ही नहीं, सीएम रिलीफ फंड भी प्रकाश सिंह बादल ने शुरू करवाया था। जिसमें कैंसर के मरीजों की फाइल पास होने के बाद उन्हें फाइनेंशियल सहायता दी जाती थी, ताकि पीड़ित अपना इलाज करवा सकें।

 

खबरें और भी हैं…

.
वे बस मुझे विदाई देने की कोशिश कर रहे हैं: ईडन गार्डन्स पर केकेआर के खेल के लिए पीले रंग के कपड़े पहने एमएस धोनी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *