गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास: योगी दीपक चौहान

एस• के• मित्तल   
सफीदों,           गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। यह बात नंदी गौैसेवा धाम के संचालक एवं नगर पार्षद योगी दीपक चौहान ने कही। वे वुमेन ईरा फाउंडेशन द्वारा स्कूूलों में चलाई पहली रोटी गाय की मुहिम के दौरान बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक संस्था की फाऊंडर गीतांजली कंसल ने की। उन्होंने कहा कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से गौसेवा में लगे है और आज गौ सेवा में उन्हें समाज का बहुत सहयोग और साथ मिल रहा है।
संस्था के द्वारा शुरु की गई इस मुहिम से गौसेवा में चार चांद लगेंगे। स्कूलों की किताबों से गाय का विवरण खत्म होता जा रहा था और बच्चे गौ माता को भुलाते जा रहे थे। अब रोजाना गाय माता की पहली रोटी घर से लाकर वे अपने आप ही गौमाता से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कामधेनु गाय माता का अवतार समुंद्र मंथन के समय हुआ था। गाय माता का दुध और मूत्र दोनों ही अमृत सम्मान हैं। गौमूत्र से मनुष्य के शरीर से हजारों बीमारी ठीक हो जाती हैं। गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और गौ माता की पूजा घर-घर होती है।
अब सभी स्कूलों को भी इस मुहिम में जोड़ा जा रहा है ताकि आने वाली पीढिय़ां गौमाता को पूजें। इस मौके पर पार्षद योगी दीपक चौहान के अलावा, फाउंडेशन के अध्यक्षा गीतांजलि कंशल, कविता शर्मा, विनोद कंसल, सन्नी सैनी, मनीष भारद्वाज व अनु शर्मा मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *