गुरुग्राम में कांग्रेस का हाथ से जोड़ो हाथ अभियान: लक्ष्मण विहार में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और पंकज डावर के साथ एकजुट हुए लोग

 

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में लोगों से मिलते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व पंकज डावर

हाथ से जोड़ो हाथ अभियान को लेकर सोमवार को कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता लक्ष्मण विहार कॉलोनी में पहुंचे जहां लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए इस अभियान को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने कार्यक्रम में भाग लिया। लक्ष्मण विहार में इस अभियान का आयोजन महेंद्र राठी ने किया।पूर्व मंत्री कैप्टन यादव ने प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। आज हरियाणा की क्या हालात है यह सबके सामने है।

 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट फाइनल लाइव स्कोर अपडेट: वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है

कैप्टन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जान चुकी है कि मौजूदा सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करके राजनैतिक रोटियां सेकने का काम करती है, यह सरकार देश के जवानों और किसानों के लिए कुछ भी करने वाली नहीं, इसलिए अब प्रदेश की जनता एकजुट हो रही है और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है।इस मौके पर पंकज डावर और महेंद्र राठी ने लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुलदीप कटारिया, लाल सिंह यादव, संतोख सिंह, प्रवीण यादव, सूबे सिंह यादव, विकास यादव समेत अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं…

.सैमसंग स्मार्टफोन में चैटजीपीटी जैसा एआई जोड़ने के लिए माइक्रोसॉफ्ट, गूगल के साथ ‘करीब से काम’ कर रहा है: टीएम रोह

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *