कैथल में दूसरी महिला खिलाड़ी ने कराई कोच पर FIR: बोलीं- स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान की छेड़छाड़; शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

 

हरियाणा के कैथल में वुशू कोच पर छेड़खानी का एक और केस दर्ज हो गया है। एक और महिला खिलाड़ी ने पुलिस को शिकायत दी कि प्रशिक्षण के समय कोच ने उससे छेड़छाड़ की। महिला थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले कोच पर एक खिलाड़ी ने आरोप लगाया था कि घ बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रेप का प्रयास किया गया। अभी किसी मामले में कोच दीपक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नाला के निर्माण में गड़बड़ी :: 150 दुकानों में भरा पानी, लाखों का नुकसान, दुकानदार बोले ठेकेदार की रोकी जाए पेमेंट

कैथल शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से वुशू की प्रैक्टिस कर रही है। इसके लिए वह कोच दीपक कुमार के पास प्रैक्टिस करती थी। कोच उसे इसी साल जनवरी में एक प्राइवेट स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में लेकर गया था और वहां उसके साथ उसने छेड़छाड़ की। आरोप लगाया कि कोच ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया।

राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना, सोनीपत में रोकी: रात 9:20 बजे दिल्ली से जम्मू के लिए चली थी; आधी रात को शुरू हुई तलाशी

पहली महिला खिलाड़ी ने ये बताया था पुलिस को।

ये है पूरा मामला

बता दें कि गत शनिवार को एक सरकारी महिला कोच सहित सात अन्य महिला खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी थी। इस शिकायत में बाद एक महिला खिलाड़ी की शिकायत पर महिला थाना में दीपक के खिलाफ महिला थाना में रेप के प्रयास का केस दर्ज किया था। अब एक दूसरी महिला खिलाड़ी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

महिला थाना प्रभारी डा. नन्ही देवी ने बताया कि कोच के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी की शिकायत पर छेडछाड़ का केस दर्ज किया है। आगामी जांच की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
हिसार में विवाद के बाद कार ड्राइवर पर हमला: राजगुरू मार्केट में स्कूटी हटाने पर कहासुनी; 10-15 युवकों ने बरसाए लाठी- डंडे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *